उपायुक्त ने चास हाट परियोजना अंर्तगत किये जा रहे कार्यो का किया निरीक्षण

बायोफोर्टिफाइड बाजरा लगाने हेतु किसानों को प्रेरित कर स्वयं से लाभुकों के खेत मे उपायुक्त ने बाजरा बुआई की

उपायुक्त ने पीवीटीजी पोषण वाटिका का किया शुभारंभ

जागता झारखंड ब्यूरो।

पाकुड़। गुरुवार को उपायुक्त वरुण रंजन के द्वारा हिरणपुर प्रखंड एवं लिट्टीपाड़ा प्रखंड का भ्रमण किया गया। सबसे पहले उपायुक्त ने हिरणपुर प्रखंड के घाघरजानी पंचायत के उन्नति आजीविका संसाधन केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपायुक्त ने एमडीआई,नर्सरी,लेमन ग्रास, मेडिसिन प्लांट, हार्डिग सेंटर,दीदी बाड़ी मॉडल का जायजा लिया तथा आजीविका पशु सखी एवं कृषि सखी दीदियों के साथ उपायुक्त ने सीधा संवाद किया।इसके अलावा उपायुक्त वरुण रंजन के द्वारा लिट्टीपाड़ा प्रखंड के करमाटाड पंचायत के केराबनी गाँव मे पीवीटीजी पोषण वाटिका का शुभारंभ किया गया। जिसके तहत महिलाएं सब्जी का खेती करती है तथा इसका सेवन करके कुपोषण मुक्त रहती है। इसमें सात प्रकार के सब्जी लगाई जाती है।इस वर्ष पूरे जिले में 11,158 पीवीटीजी परिवारों के साथ पोषण वाटिका करने का लक्ष्य निर्धारित है।साथ ही साथ बायोयफोर्टीफाइड बाजरा का बीज मिलेट मिशन के तहत लगाने हेतु उपायुक्त ने किसानों को प्रेरित कर स्वयं से लाभुकों के खेत मे बुआई की। 35 किसानों के बीच 5 किलो बरबट्टी का बीज़ उपायुक्त ने वितरण किया। इसके उपरांत उपायुक्त के द्वारा जोबोडीह गांव में चास हाट परियोजना के तहत नर्सरी दीदी प्रमिला मुर्मू का 50 हज़ार की संख्या में लगे पौधों नर्सरी का भी निरीक्षण किया गया। चास हाट परियोजना से जुड़े महिला किसानों के साथ उपायुक्त ने सीधा संवाद किया। उपायुक्त द्वारा ग्रामीणों से स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं सरकार द्वारा मिलने वाली सेवाओं का फीडबैक भी लिया गया।मौके पर सहायक दंडाधिकारी – सह-सहायक समाहर्ता(भा०प्र०से०) कृष्णकांत कनवाड़िया,डीपीएम प्रवीण मिश्रा, बीपीएम हितेंद्र चौबे, उज्जवल रविदास,बीसीसी अबु इमरान हाशमी,वाईपी सुभम मुखर्जी,श्वेता कुमारी सहित प्रखण्ड के कर्मी एवं अन्य जेएसएलपीएस के कर्मी, कैडर समेत अन्य उपस्थित थे।

Recent Posts

मानव अधिकार न्याय सुरक्षा दुआरा लगातार समाजिक कार्य करवाये जा रहे हैं।

जागता झारखंड संवाददाता। मानव अधिकार न्याय सुरक्षा परिषद राष्ट्रीय ट्रस्ट द्वारा लखनऊ सदरोना माननीय काशीराम… Read More

5 hours ago

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

1 day ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

1 day ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

1 day ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

2 days ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

2 days ago