ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का ग्रामीण विकास मंत्री ने की गहन समीक्षा

मंत्री आलमगीर आलम ने जिले के सभी बीडीओ के साथ ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की प्रखंडवार समीक्षा की।

जागता झारखंड ब्यूरो।

पाकुड़। समीक्षा के दौरान मंत्री ने कहा कि राज्य की वर्तमान सरकार के द्वारा वर्ष 2020 में ग्रामीण विकास विभाग की ओर से पांच योजनाएं संचालित की गई थी। कोरोना के कारण योजनाओं का संचालन कुछ अवधि के लिए थम सी गई थी। उसके बाद इन योजनाओं में पूरे राज्य में कार्य प्रारंभ हुआ। इन योजनाओं की समीक्षा जिला के साथ साथ प्रखंडस्तर पर भी आवश्यक है। बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत दो चरण में लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसकी स्वीकृति एवं क्रियान्वयन की प्रखंडवार जानकारी ली गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। माननीय मंत्री ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से पोटो हो खेल मैदान का विकास किया जाना है ताकि गांव की प्रतिभा निखर कर राज्य स्तर पर आये और आगे बढ़े इसके लिए सरकार गंभीर है। प्रखंड के पंचायतों में प्रारंभ की गई पोटो हो खेल योजना के स्थिति की जानकारी ली और इसमें प्रगति करने को कहा। साथ ही दीदी बाड़ी योजना, फूलो झानो योजना एवं जल समृद्धि योजना की भी समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों के द्वारा जो प्रतिवेदन प्रस्तुत किया है उसमें कार्य की प्रगति संतोषजनक पाई गई । अधिकारियों ने यह विश्वास दिलाया कि जल्द ही लक्ष्य के अनुरूप कार्य को तय समय में पूर्ण करा लिया जाएगा।

ग्रामीण विकास विभाग मंत्री ने विभिन्न लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का किया वितरण

इसी क्रम में माननीय मंत्री आलमगीर आलम व डीडीसी मो० शाहिद अख्तर की उपस्थिति में लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया जिसमें बिरसा हरित ग्राम योजना के पांच लाभुक, पशुधन योजना के तीन लाभुक, बिरसा सिंचाई संवर्द्धन योजना के तहत्त कूप योजना के चार लाभुकों को स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया।जेएसएलपीएस की ओर से 300 सखी मंडलों को सामुदायिक निवेश निधि से एक करोड़ 50 लाख का चेक का वितरण किया गया। 126 सखी मंडलो के बीच चक्रिय निधि के रूप में 37 लाख 80 हजार रुपए का चेक वितरण किया गया। पांच ग्राम संगठनों को सामुदायिक सुरक्षा कोष के तहत एक लाख रुपए प्रति ग्राम संगठन के हिसाब से कुल पांच लाख रुपए का चेक वितरण किया गया।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर, पाकुड़ बीडीओ मो० शफीक आलम, हिरणपुर बीडीओ उमेश कुमार स्वांसी,पाकुड़िया बीडीओ मनोज कुमार, लिट़्टीपाड़ा बीडीओ संजय कुमार, अमड़ापाड़ा बीडीओ दिवेश त्रिवेदी एवं महेशपुर बीडीओ उमेश मंडल, सीओ रितेश जयसवाल, एसएमपीओ पवन कुमार सहित प्रखंड व अंचल के अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Recent Posts

मानव अधिकार न्याय सुरक्षा दुआरा लगातार समाजिक कार्य करवाये जा रहे हैं।

जागता झारखंड संवाददाता। मानव अधिकार न्याय सुरक्षा परिषद राष्ट्रीय ट्रस्ट द्वारा लखनऊ सदरोना माननीय काशीराम… Read More

5 hours ago

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

1 day ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

1 day ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

1 day ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

2 days ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

2 days ago