निर्धारित अवधि में बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कर एक त्रुटि मुक्त एवं समावेशी मतदाता सूची बनाया जाना है- जिला निर्वाचन पदाधिकारी

जिले के सभी बीएलओ को कार्यक्रम को पूर्णतः सफल बनाने हेतु किया गया है प्रशिक्षित

21 जुलाई से 21 अगस्त तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सूची के सत्यापन का कार्य करेंगे।

जागता झारखंड ब्यूरो।

पाकुड़। जिला में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 का आज शुभारंभ हुआ। आज बीएलओ के द्वारा जिला के विभिन्न घरों में जाकर बीएलओ ने मतदाताओं से मुलाकात की। उनके फोटो मतदाता पहचान पत्र का अवलोकन किया। मौके पर बीएलओ द्वारा मतदाताओं को जागरूक भी किया गया।जिला निर्वाचन पदाधिकारी वरुण रंजन ने मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के बारे में जानकारी दी कि 21 जुलाई से 21 अगस्त 2023 की अवधि में बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं के नाम का सत्यापन कर एक त्रुटि मुक्त एवं समावेशी मतदाता सूची बनाना है। उन्होंने कहा कि 01 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष या इससे अधिक आयु के मतदाताओं का पंजीकरण किया जाना है। मतदाता सूची व फोटो मतदाता पहचान पत्र में त्रुटियों का निराकरण किया जाएगा। नवविवाहित महिला मतदाताओं का नाम और नये पते का अद्यतनीकरण किया जाना है। उक्त अवधि के दौरान दिवंगत मतदाता का नाम मतदाता सूची से विलोपन का कार्य किया जाएगा। उन्होंने संबधित पदाधिकारियों एवं बीएलओ को निर्देश दिया कि जिला में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि एक भी योग्य मतदाता का नाम छूट नहीं पाये।

Recent Posts

नाला एवं चकनयापाड़ा में वार्षिक आमसभा आयोजित,मौजूद रहे विधानसभा अध्यक्ष

जागता झारखंड ब्यूरो संतोष कुमार जामताड़ा:- ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार आजीविका महिला संकुल स्तरीय… Read More

15 hours ago

परिवर्तन संकल्प यात्रा की सफलता को लेकर भाजपा की हुई बैठक

जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा दुमका:- विधानसभा चुनाव की तैयारी के साथ साथ झारखंड सरकार को… Read More

15 hours ago

करमाटांड़ आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक  स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड का वार्षिक आमसभा आयोजन किया गया

करमाटांड़ जागता झारखंड संवाददाता अशोक कुमार मंडल:- आज करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के पंचायत भवन में… Read More

15 hours ago

जर्मन हैंगर पंडाल खोलने के दौरान लौहे का पीलर गिरने से एक मजदूर हुआ घायल

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- शुक्रवार को धेनुकडीह विधालय मैदान के समीप बीते दिनों आयोजित… Read More

15 hours ago

डुगरूपाडा मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ फाईनल मैच, विस अध्यक्ष ने दोनों टीमों को किया पुरस्कृत आई

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत डुगरूपाड़ा मैदान में  शुक्रवार को… Read More

15 hours ago

बाबूपुर पंचायत भवन में पांच दिवसीय सब्जी एंव उद्यानिकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा): शुक्रवार को कुंडहित प्रखंड स्थित बाबुपुर पंचायत भवन में जिला… Read More

15 hours ago