राजनीतिक गठबंधन का नाम “इंडिया” देश का अपमान : हिसाबी राय

राजकुमार भगत जागता झारखंड संवाददाता।

पाकुड़ । बंगलुरु में विपक्ष के 26 दलों ने अगले लोकसभा चुनाव के लिए अपने गठबंधन को नया नाम इंडिया( इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस) दिया। विपक्षी गठबंधन के इस नए नाम से आपत्ति जताते हुए भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय ने कहा कि किसी भी पार्टी या गठबंधन का नाम देश का पर्यायवाची नहीं होना चाहिए। हमारा देश किसी व्यक्ति या संगठन से बड़ा है।
विपक्ष ने राजनीतिक लाभ के लिए ‘इंडिया’ का इस्तेमाल किया और इसने देश की गरिमा का अनादर किया।
हमारा सभ्यतागत संघर्ष इंडिया और भारत के इर्द-गिर्द केंद्रित है। अंग्रेजों ने हमारे देश का नाम इंडिया रखा और कांग्रेस ने इसे सही मान लिया।हमें खुद को इस औपनिवेशिक विरासत से मुक्त कराना होगा,हमारे पूर्वज भारत के लिए लड़े और भारतीय जनत पार्टी भारत के लिए काम करते रहेंगे।इंडिया अपने देश का नाम है। इसलिए किसी राजनीतिक गठबंधन का ऐसा नाम देश का अपमान है। कांग्रेस समेत सभी विपक्षियों को विचार करना चाहिए जब इस गठबंधन पर कोई आरोप लगाया जाएगा तो देश के नाम का कितना अपमान होगा।राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से मांग करता हूं की अध्यादेश लाकर इंडिया, नेशनल, तिरंगा आदि नामों या शब्दों के दुरुपयोग पर रोक लगाई जाए।
वही विपक्षी दल के नेताओं पर तंज कसते हुए जिला उपाध्यक्ष श्री राय ने कहा कि जेल जाने के डर से तमाम विपक्षी दलों के नेता राष्ट्रीय स्तर पर एकजुटता का स्वांग कर रहे हैं। विपक्षी दलों के कथित गठबंधन का संक्षिप्त नाम ‘इंडिया’ रखा जाना देश का अपमान तो है ही तथा बैठक में विपक्षी दल संयोजक तक तय नहीं कर पाए तो प्रधानमंत्री पद का प्रत्याशी तय करना कितना कठिन होगा।।यह सहज ही समझा जा सकता है।24 के लिए 26 दलों का गठबंधन 23 में ही बिखर जाएगा। इस गठबंधन में शामिल विपक्षी दलों के नेता भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे हुए हैं और जमानत पर हैं,ऐसे नेताओं को फिर से जेल जाने का डर सता रहा है,यह गठबंधन टूटन निश्चित हैं।

Recent Posts

नाला एवं चकनयापाड़ा में वार्षिक आमसभा आयोजित,मौजूद रहे विधानसभा अध्यक्ष

जागता झारखंड ब्यूरो संतोष कुमार जामताड़ा:- ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार आजीविका महिला संकुल स्तरीय… Read More

16 hours ago

परिवर्तन संकल्प यात्रा की सफलता को लेकर भाजपा की हुई बैठक

जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा दुमका:- विधानसभा चुनाव की तैयारी के साथ साथ झारखंड सरकार को… Read More

17 hours ago

करमाटांड़ आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक  स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड का वार्षिक आमसभा आयोजन किया गया

करमाटांड़ जागता झारखंड संवाददाता अशोक कुमार मंडल:- आज करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के पंचायत भवन में… Read More

17 hours ago

जर्मन हैंगर पंडाल खोलने के दौरान लौहे का पीलर गिरने से एक मजदूर हुआ घायल

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- शुक्रवार को धेनुकडीह विधालय मैदान के समीप बीते दिनों आयोजित… Read More

17 hours ago

डुगरूपाडा मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ फाईनल मैच, विस अध्यक्ष ने दोनों टीमों को किया पुरस्कृत आई

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत डुगरूपाड़ा मैदान में  शुक्रवार को… Read More

17 hours ago

बाबूपुर पंचायत भवन में पांच दिवसीय सब्जी एंव उद्यानिकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा): शुक्रवार को कुंडहित प्रखंड स्थित बाबुपुर पंचायत भवन में जिला… Read More

17 hours ago