आदिम जन जाति समुदाय के द्वारा पाकुड़ गोड्डा नेशनल हाइवे को किया जाम।

जागता झारखंड संवाददाता

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) – प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का अनाज विगत आठ माह का राशन नही मिलने के विरोध में आदिम जन जाति समुदाय के लोगो ने शुक्रवार को पाकुड़ गोड्डा नेशनल हाइवे को जाम कर दिया। जिससे दुमका पाकुड, लिट्टीपाड़ा- गोड्डा,साहिबगंज तथा लिट्टीपाड़ा पाकुड़ हाइवे में आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। राहगीरों को काफी परेशानी झेलना पड़ा। प्रातः दस बजे से 2दो बजे अपराह्न तक सड़क जाम रहा । तीन तरफ सड़क पर वाहनों का लम्बी कतार लग गया ।सड़क जाम नेतृत्व जितेंद्र मालतो कर रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार करोना काल में केंद्र सरकार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत प्रत्येक परिवार के प्रति सदस्य को पांच किग्रा अनाज दे रहा था। जिसमे पहाड़िया समुदाय के लोग भी शामिल थे। पर विगत मई2022 से दिसम्बर 022 तक पहाड़िया समुदाय के लोगो का अनाज का आंवटन कट जाने की वजह से नही दिया गया है। पहाड़िया नेता जितेंद्र मालतो का कहना कि जिले के सभी प्रखण्ड में पहाड़िया के साथ सामान्य परिवारों को कोरोना का अनाज दिया गया। पर लिट्टीपाड़ा प्रखण्ड के पहाड़िया परिवार को अनाज नही दिया है। इसलिए जब तक प्रशासन पहाड़िया परिवार को बकाया अनाज नही देगा, सड़क जाम जारी रहेगा।बकाये अनाज की मांग को लेकर बड़ी संख्या में महिला व पुरुष प्रातः से सड़क पर उतर आए थे।साहिबगंज व पाकुड़ दोनो तरफ सड़क को बांस लगाकर अवरुद्ध कर दिया था। जिससे दो पहिये वाहन भी नही गुजर पा रहा था। यहा तक कि सामुदायिक स्वास्थ जाने वाली पथ को भी ब्लॉक कर दिया गया था।जिसकी वजह मेडिकल कर्मी को वाहन को बाजार परिसर में ही छोड़कर अस्पताल जाना पड़ा।सड़क जाम की सूचना मिलते प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी पदम् किशोर महतो व पुलिस बल पहुँचकर लोगो काफी समझाने का प्रयास करने के बाबजूद सड़क पर ही डटे था। उधर सड़क जाम का नेतृत्व कर रहे जितेंद्र मालतो का कहना कि जब तक जिला स्तर का अधिकारी हमारी मांगो पर बातचीत नही करेंगे, सड़क जाम बरकरार रहेगा।सड़क जाम की जानकारी मिलने के पश्चात बीडीओ संजय कुमार व थाना प्रभारी अरुणिमा बागे जाम स्थल पर पहुँचकर लोगो के साथ वार्ता किया। बीडीओ ने कहा कोरोना काल का अनाज क्यो नही मिला है इसकी जानकारी नही है, इसकी जाँच की जाएगी और राज्य सरकार को पत्राचार किया जाएगा। बीडीओ के आश्वासन के पश्चात सड़क हटा और सड़कों पर परिचालन शुरू हुआ। मोके पर सहायक गोदाम प्रबन्धक कुंदन कुमार,सहायक अभियंता साइमन हेम्ब्रम व पुलिस बल उपस्थित थे।
प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी पदम किशोर महतो ने बताया कि मेरे योगदान करने के पूर्व ही कोरोना काल समाप्त हो गया था और लिट्टीपाड़ा प्रखण्ड के पीटीजी समुदाय का कोरोना काल के दस माह का आनज का आवंटन भी नही मिला है।जिसके वजह से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का अनाज नही दिया जा सका है।

Recent Posts

मानव अधिकार न्याय सुरक्षा दुआरा लगातार समाजिक कार्य करवाये जा रहे हैं।

जागता झारखंड संवाददाता। मानव अधिकार न्याय सुरक्षा परिषद राष्ट्रीय ट्रस्ट द्वारा लखनऊ सदरोना माननीय काशीराम… Read More

3 hours ago

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

1 day ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

1 day ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

1 day ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

1 day ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

1 day ago