ठनका गिरने से दस वर्षीय लड़की हुई गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी

सौरभ भगत जागता झारखण्ड संवाददाता।

अमडा़पाडा़। प्रखंड क्षेत्र के डुमरचीर पंचायत अंतर्गत जेटके टोला गांव में शुक्रवार शाम को ठनका गिरने से करमचंद मड़ैया की दस वर्षीय पुत्री एलिजाबेथ मड़ैया की मवेशी चराने के दौरान बेहोश हो गई। मिली जानकारी के अनुसार एलिजाबेथ मड़ैया दोपहर के बाद अपने दो पड़ोसी के बच्चों के साथ मवेशी को चराने के लिए अपने ही घर के पीछे मैदान की ओर गई हुई थी। उसी क्रम में हल्की बारिश एवं बिजली के झटके से बेहोश हो गई। बेहोश हालत में देख उनके पड़ोसी के दोनों बच्चों ने उनके परिजनों को जानकारी दिया। परिजनों को जानकारी मिलते हैं परिजन भागे-भागे उनके पास पहुंचे।और उसे घर लेकर आए वहीं आनन फानन में घरेलू उपचार कर पूरे शरीर मे गोबर का लेप लगाया।जिसके एक घंटे बाद लगभग एलिजाबेथ को होश आया। लेकिन उसके शरीर के अंग तभी पूरी तरह काम नहीं कर रहे थे।इस संबंध में उसके स्वजनों ने बताया कि वे लोग एलिजाबेथ को लेकर निजी वाहन के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर लाए। जहां डॉक्टर प्रेम कुमार मरांडी ने उनका उपचार किया।खबर लिखे जाने तक ईलाज जारी थी।

Recent Posts

मानव अधिकार न्याय सुरक्षा दुआरा लगातार समाजिक कार्य करवाये जा रहे हैं।

जागता झारखंड संवाददाता। मानव अधिकार न्याय सुरक्षा परिषद राष्ट्रीय ट्रस्ट द्वारा लखनऊ सदरोना माननीय काशीराम… Read More

3 hours ago

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

1 day ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

1 day ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

1 day ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

1 day ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

1 day ago