सीएम ने किया मुख्यमंत्री सारथी योजना का शुभारंभ, पाकुड़ जिला में दो बिरसा प्रशिक्षण केंद्र का किया उद्घाटन

जागता झारखंड ब्यूरो।

पाकुड़। मुख्यमत्री सारथी योजना के तहत पहले चरण यानी वित्तीय वर्ष 2023-24 में राज्य के करीब 80 प्रखंडों में योजना की शुरूआत की गई।झारखंड के युवाओं को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को बड़ी सौगात दी है।विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर राज्य के युवाओं को फ्री में कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री सारथी योजना का शुभारंभ किया गया है। इसकी शुरूआत शनिवार को रांची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की।

मुख्यमंत्री ने पाकुड़ जिला में दो बिरसा प्रशिक्षण केन्द्र का किया उद्घाटन

पाकुड़। मुख्यमंत्री सारथी योजना अंतर्गत बिरसा योजना (इंस्टीट्यूट फॉर रूलर स्कील एक्वीजीशन) के तहत पाकुड़ जिला के दो प्रखंड पाकुड़िया एवं अमड़ापाड़ा प्रखंड में प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के द्वारा रांची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार से आनलाइन के माध्यम से इसका उद्घाटन किया गया।
पाकुड़ जिला के पाकुड़िया प्रखंड में प्रखंड लेवल इंस्टीट्यूट फॉर रूलर स्कील एक्वीजीशन के तहत एडविंग्स कंसल्टेंसी एंड सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड का प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया है, जिसमें तीन प्रकार के प्रशिक्षण दिया जाएगा। (1) असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन (2) असिस्टेंट टेक्नीशियन सोलर इंस्टॉलेशन (3) स्वरोज़गार दर्जी का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस योजना के तहत प्रशिक्षणार्थियों को सेंटर से आने जाने हेतु डीबीटी के माध्यम से युवाओं को एक हजार रुपए एवं युवतियों/दिव्यांग को पन्द्रह सौ रूपए डीबीटी के माध्यम से परिवहन भत्ता के रूप में दिया जाएगा। साथ ही सफलप्रशिक्षणार्थियों को तीन माह के नियोजन नहीं होने के उपरांत युवाओं को एक हजार रुपए एवं युवतियों/दिव्यांगों को पन्द्रह सौ रूपए डीबीटी के माध्यम से एक साल तक बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा।
अमड़ापाड़ा प्रखंड में बिरसा योजना अन्तर्गत ‘कम्पा भाई वोकेशनल ट्रेनिंग लिमिटेड प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ किया गया, जिसमें दो प्रकार का प्रशिक्षण दिया जाएगा। (1)डाटा एंट्री ऑपरेटर (2)स्वरोज़गार दर्जी का प्रशिक्षण 13-50 वर्ष के लोगों को दिया जाएगा। प्रशिक्षणार्थियों को उनके घर से प्रशिक्षण केन्द्र तक आने जाने हेतु प्रति माह एक हजार रुपए डीबीटी के माध्यम से दी जाएगी। इसके अतिरिक्त प्रशिक्षणोपरांत प्रमाणित सफल प्रशिक्षणार्थियों को तीन माह के नियोजन नहीं होने के उपरांत युवाओं को एक हजार रुपए एवं युवतियों/दिव्यांगों को 1500 डीबीटी के माध्यम से एक साल तक बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा।
राज्य सरकार के इस योजना के तहत युवाओं के भीतर छिपी प्रतिभा को निखारने का काम किया जाएगा। बिरसा योजना का जरिया उनका स्वावलंबन का मार्ग होगा। प्रखंड लेवल इंस्टीट्यूट फॉर रूलर स्कील एक्वीजीशन के जरिए राज्य के युवा प्रखंड स्तर पर हुनरमंद बनेंगे। मुख्यमत्री सारथी योजना के तहत पहले चरण यानी वित्तीय वर्ष 2023-24 में राज्य के करीब 80 प्रखंडों में योजना की शुरूआत की गई। इसमें राज्य के होनहार युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें हुनरमंद बनाया जाएगा।

Recent Posts

मानव अधिकार न्याय सुरक्षा दुआरा लगातार समाजिक कार्य करवाये जा रहे हैं।

जागता झारखंड संवाददाता। मानव अधिकार न्याय सुरक्षा परिषद राष्ट्रीय ट्रस्ट द्वारा लखनऊ सदरोना माननीय काशीराम… Read More

51 mins ago

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

24 hours ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

24 hours ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

24 hours ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

1 day ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

1 day ago