डीडीसी ने आकांक्षी योजना को लेकर इंडिकेटर वाइज संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की

जागता झारखंड ब्यूरो।

पाकुड़। शनिवार को समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर व सहायक दंडाधिकारी- सह-सहायक समाहर्ता कृष्णकांत कनवाड़िया ने नीति आयोग के विभिन्न आयामों के तहत संचालित योजनाओं की प्रगति का क्रमवार समीक्षा की।उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर ने नीति आयोग द्वारा निर्धारित पांच आयामों स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि – जल संसाधन, वित्तीय समावेशन और कौशल विकास एवं बुनियादी ढ़ांचा के तहत जिले में चल रहे कार्यों/प्रगति के संबंध में क्रमवार जानकारी ली। पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से सभी आयामों के तहत जिले की उपलब्धि/ कार्य प्रगति के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। इस क्रम में स्वास्थ्य एवं पोषण के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से टीएचआर का वितरण, आंगनबाड़ी केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच, आंगनबाड़ी केंद्रों में एएनसी जांच के लिए किट उपलब्ध कराने, माडल आंगनबाड़ी केंद्र, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी ली।
शिक्षा के तहत विद्यालयों में स्मार्ट (टैब) क्लास रूम का संचालन, आईटी लैब, छात्रवृति आदि। कृषि एवं जल संसाधन के तहत लघु सिंचाई योजना, फसल बीमा आदि। बुनियादी ढ़ांचा के तहत अब तक विभिन्न आवास योजनाओं के तहत जिले में कुल आवास निर्माण के संबंध में जानकारी ली। वहीं, वित्तीय समावेशन और कौशल विकास के तहत छात्र – छात्राओं को विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण को लेकर की जरूरी दिशा निर्देश दिए। मौके पर सिविल सर्जन डॉक्टर मंटू कुमार टेकरीवाल, जिला योजना पदाधिकारी अनूप कुजूर, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अंजू कुमारी,जिला पंचायत राज पदाधिकारी महेश राम समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Recent Posts

मानव अधिकार न्याय सुरक्षा दुआरा लगातार समाजिक कार्य करवाये जा रहे हैं।

जागता झारखंड संवाददाता। मानव अधिकार न्याय सुरक्षा परिषद राष्ट्रीय ट्रस्ट द्वारा लखनऊ सदरोना माननीय काशीराम… Read More

38 mins ago

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

23 hours ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

23 hours ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

24 hours ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

1 day ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

1 day ago