सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना प्राथमिकता *उपायुक्त मृत्युंजय कुमार वर्णवाल ने किया पाकुड़ जिले के 31 वें उपायुक्त के रूप में योगदान*

जागता झारखंड ब्यूरो।

पाकुड़। नये उपायुक्त मृत्युंजय कुमार वर्णवाल ने शुक्रवार को कार्यभार संभाल लिया। पाकुड़ आने के बाद उन्होंने *निवर्तमान उपायुक्त श्री वरुण रंजन से समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में प्रभार ग्रहण किया। मृत्युंजय कुमार वर्णवाल पाकुड़ जिले के 31 वें उपायुक्त के रूप में योगदान किया।

यह भारतीय प्रशासनिक सेवा 2013 बैच के अधिकारी हैं।

पदभार ग्रहण करने के बाद नव पदस्थापित उपायुक्त मृत्युंजय कुमार वर्णवाल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। पदभार ग्रहण के पश्चात नव पदस्थापित उपायुक्त ने समाहरणालय सभागार में डीडीसी मो० शाहिद अख्तर, अपर समाहर्ता मंजू रानी स्वांसी, अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित समेत अन्य वरीय एवं विभागीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विधि व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होने कहा कि 29 जुलाई को मनाये जाने वाले मुहर्रम के त्यौहार को लेकर सभी थाना क्षेत्रों में शांति समिति एवं जिला स्तरीय केन्द्रीय शांति समिति की बैठक हो चुकी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिले में शांतिपूर्ण तरीके एवं आपसी सौहार्द्र के वातावरण में त्यौहार मनाये जाएं, राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। शांति एवं विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए दण्डाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों तथा पुलिस बल के प्रतिनियुक्ति का संयुक्त आदेश जारी हो चुका है। सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी अनुशासित तरीके से ससमय ड्यूटी स्थल पर अपने वरीय को रिपोर्ट करेंगे, बिना पूर्वानुमति के ड्यूटी से गायब नहीं रहेंगे और ना ही जिला मुख्यालय छोड़ेंगे।

Recent Posts

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

21 hours ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

22 hours ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

22 hours ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

1 day ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

1 day ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

1 day ago