भाजपा प्रतिनिधिमंडल तत्कालीन उपायुक्त से की शिष्टाचार मुलाकात

जागता झारखंड संवाददाता।

पाकुड़ । जिले के कर्मठ एवं ऊर्जावान उपायुक्त वरूण रंजन का स्थानांतरण उपायुक्त धनबाद के रूप में हुआ है।भाजपा जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय के नेतृत्व में भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त कक्ष में वरूण रंजन से एक शिष्टाचार भेंट किया। उक्त प्रतिनिधिमंडल में भाजपा के वरिष्ठ नेता अनुग्राहित प्रसाद साह,पूर्व जिलाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी निवर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष सम्पा साहा सुशील साहा एवं अनिकेत गोस्वामी शामिल थे।भाजपा प्रतिनिधिमंडल के सभी सदस्यों ने वरुण रंजन जी को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके उत्तम स्वास्थ्य और सवर्णिम भविष्य हेतु शुभकामना व्यक्त किया।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अनुग्राहित प्रसाद साह ने कहा कि उपायुक्त वरूण रंजन का कार्यकाल जनहित में शानदार रहा।उनके कार्यकाल को पाकुड़ के लोग हमेशा याद रखेंगे।वे एक कर्मठ,व्यवहार कुशल,मृदुभाषी, कुशल प्रशासक एवं विकास के प्रति गंभीर पदाधिकारी के रूप में याद किए जाएंगे।इन्होंने अपने कार्यकाल में अनेक उल्लेखनीय कार्य किए हैं। गरीबों को अनाज समय पर और उचित मात्रा में प्रतिमाह मिलता रहे इसके लिए हमेशा सजग रहे।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय ने कहा कि जन समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनना और त्वरित कार्रवाई करते हुए तुरंत निदान करना उनके स्वभाव में रहा है।उन्होंने पाकुड़ जिले में भ्रष्टाचार मुक्त निष्पक्ष प्रशासन देने का काम किया है।जनहित में अनेक महत्वपूर्ण कार्य उनके कार्यकाल में हुए हैं।चिर लंबित शहरी आपूर्ति योजना को पूरा कराने में इनकी अहम भूमिका रही है।उन्होंने विशेष रूचि लेते हुए रानी दिग्घी पटाल को दीनदयाल उद्यान के रूप में विकसित करते हुए पर्यटन स्थल के रूप में परिणत करने का प्रशंसनीय कार्य इन्होंने किया है।
आने वाले समय में दीनदयाल उद्यान पर्यटन स्थल के रूप में एक आकर्षण का केंद्र बनेगा।लिट्टीपाड़ा जलापूर्ति योजना का कार्य तीव्रगति से हो रहा है।

Recent Posts

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

20 hours ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

20 hours ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

20 hours ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

1 day ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

1 day ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

1 day ago