मुहर्रम पर्व के सफल क्रियान्वयन को लेकर डीसी ने समाहरणालय समीप स्थित नियंत्रण कक्ष एवं नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न चौक चौराहों का जायजा लिया

जिले में सभी चिह्नित जुलूस और अन्य संभावित जगह संयुक्त आदेश के अनुसार पुलिस-बल, अधिकारी तथा मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं:-डीसी

जागता झारखंड ब्यूरो।

पाकुड़। उपायुक्त मृत्युंजय कुमार वर्णवाल ने सर्वप्रथम नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों/कर्मियों से संबंधित बीडीओ – सीओ / थाना प्रभारी / विभिन्न स्थानों पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी – पुलिस पदाधिकारी से संपर्क में रहने को कहा। अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित ने कहा कि जिले के सभी महत्वपूर्ण स्थानों/चौक चौराहों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी/ पुलिस बल को प्रतिनियुक्त कर दिया गया है। सभी संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त जवान तैनात किया गया है।
इसके पश्चात उपायुक्त ने नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न चौक चौराहों का जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त ने सभी से शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने, किसी भी प्रकार की अफवाह सामने आने पर त्वरित इसकी जानकारी नजदीकी थाना अथवा जिला प्रशासन को देने की अपील की।मौके पर उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर, अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित, डीएसओ संजय कुमार दास, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, पाकुड़ बीडीओ मो० शफीक आलम समेत अन्य उपस्थित थे।

Recent Posts

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

20 hours ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

20 hours ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

20 hours ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

1 day ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

1 day ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

1 day ago