महेशपुर विधानसभा को मिला 12 ग्रामीण‎ सड़क मरम्मति कार्य‎ की स्वीकृति-प्रो.स्टीफन मरांडी

जागता झारखंड संवाददाता।

पाकुडिया (पाकुड़) महेशपुर विधान सभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक प्रो.स्टीफन मराडी ने कहा की विधानसभा वासियों की चिरप्रतिक्षित मांग अब पुरी होने वाली है। झारखंड सरकार ने विधानसभा वासियों की मांग एवं मेरे प्रयास पर मोहर लगाते हुए में पाकुडिया प्रखंड के सात जर्जर ग्रामीण‎ सड़को की विशेष मरम्मति कार्य का प्रशासनिक स्वीकृति‎ प्रदान कर दी है।पाकुडिया प्रखंड के अंगरगडिया से मधुपुर,डुमरसोल से सितपुर,आरईओ सड़क से दुग्गी बरमसिया,आरईओ सड़क से गायपाथर,सागबेड़िया से छोटा उदलपहाड़ी,राजपोखर से लखिपोखर सहित अन्य ग्रामीण सड़क है। राज्य सरकार के निर्देश‎ पर इस जर्जर सड़क की कायाकल्प करने की प्रक्रिया‎ जल्द शुरू होगी। विधायक मरांडी ने कहा की इन सड़कों‎ का निर्माण हो जाने से प्रखंडों के दर्जनों गाँव‎ एक दुसरे से जुड़ जायें‎गें और सैकड़ों‎ लोगों को प्रखंड मुख्यालय आना-जाना सुगम हो जायेगा‎। विधायक‎ ने कहा की इसके बाद विधान‎सभा का कई और महत्वपूर्ण सड़क एवं बड़े‎-बड़े पुल के लिए मैंने‎ सरकार एवं‎ सचिव पथ निर्माण विभाग को चीट्ठी लिखा है। उम्मीद‎ है की इन सब योजनाओं‎ को भी जल्द ही सरकार द्वारा‎ स्वीकृति‎ मिल जायेगी। क्षेत्र की विकास का पहचान अच्छी सड़कों‎ एवं पुल पुलियों से होती है। जोकि महेशपुर विधानसभा में‎ धीरे-धीरे नजर आने लगी है। और अभी झारखंड में‎ हेमंत सोरेन की सरकार भी बेहतरीन कार्य‎ कर रही है। इधर इन सड़कों‎ का प्रशासनिक स्वीकृति‎ प्रदान किये जाने से ग्रामीण भी काफी खुश‎ नजर आ रहे ग्रामीणों ने विधायक‎ के प्रति आभार व्यक्त किया।

Recent Posts

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

18 hours ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

18 hours ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

18 hours ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

1 day ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

1 day ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

1 day ago