जर्जर भवन में ही पठन-पाठन को मजबूर है विद्यालय में नामांकित 40 बच्चे बच्चियां

सौरभ भगत जागता झारखंड संवाददाता।

अमडा़पाडा़। अंचल क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय छोटा कस्कुटा का भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है। विद्यालय में नामांकित 40 छात्र- छात्राएं इसी जर्जर भवन में पठन-पाठन को मजबूर है। बताते चलें कि विद्यालय की एक कमरे कि छत पूरी तरह छत वीहिन है और दूसरा कमरा का छत से पानी का रिसाव होते रहता है और परत दर परत सीमेंट छूटकर गिर रही है। गनीमत यह है कि अभी तक कोई छात्र -छात्रा घायल नहीं हुआ है। लेकिन भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना होने से कोई इनकार नहीं किया जा सकता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्रनाथ भगत ने बताया कि इस संबंध में विभाग को कई बार लिखित एवं मौखिक‌ साथ ही विभाग द्वारा मांगे गए ऑनलाइन विद्यालय रिपोर्ट में भी इसकी जानकारी दी गई है।लेकिन विभाग के तरफ से विद्यालय भवन निर्माण के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। गौरतलब है कि पूर्व प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अमडा़पाडा श्री श्रीकांत ठाकुर ने मैखिक बताया था कि तत्काल बच्चे का पठन-पाठन विद्यालय के किसी अन्य जगहों पर कराई जाए।परंतु विद्यालय के नजदीकी किसी भी टोला या फिर ग्राम में ऐसा जगह नहीं है। इसलिए मजबूरन बच्चों को विद्यालय के उसी जर्जर कमरे में पठन -पठान कराया जाता है।एक तरफ राज्य सरकार छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए विदेश भेज रही है।लेकिन दूसरी तरफ आज भी राज्य के छात्र-छात्राएं जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर है और वह भी एक ही शिक्षक के सहारे।।

Recent Posts

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

18 hours ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

18 hours ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

18 hours ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

1 day ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

1 day ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

1 day ago