हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मोहर्रम

सौरभ भगत जागता झारखंड

अमडा़पाडा़-इस्लाम धर्म के लोगों के द्वारा मनाया जाने वाला मोहर्रम का पर्व रविवार को आपसी भाईचारा के साथ शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। जिसकी तैयारी इस्लाम धर्म के लोगों के द्वारा पिछले कई दिनों से की जा रही थी। बता दे कि मोहर्रम का पर्व हजरत इमाम हुसैन के सहादत की याद में मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा ताजिया जुलूस निकाला जाता है। जो कि ताजिया जुलूस को हिंदी स्कूल स्थित इमामबाड़ा से निकाला गया।और उसी ताजिया जुलूस को पूरे शहर का भ्रमण किया गया। इसके बाद ताजिया को बासमती स्थित कर्बला तक पहुंचाया गया।जिसे अखाड़ा जुलूस भी कहा जाता है। अखाड़ा जुलूस में युवाओं की टोली पारंपारिक लाठी-डंडे एवं हथियार के साथ चल रहे थे।अखाड़ा में युवाओं के द्वारा लाठी डंडा तलवार व अन्य पारंपारिक हथियार भांजने कि कला का प्रदर्शन किया।

सुरक्षा के लिए किए गए थे पुख्ता इंतजाम

मोहर्रम पर्व को लेकर सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे। वह कड़ी सुरक्षा के बीच ताजिया और अखाड़ा जुलूस निकाला। ताजिया जुलूस के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार देवेश द्विवेदी एवं पुलिस इंस्पेक्टर गोपाल कृष्ण यादव के साथ पुलिस पदाधिकारी और जवान साथ चल रहे थे। वही प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार देवेश द्विवेदी ने लोगों को शांतिपूर्ण एवं आपसी भाईचारा का माहौल में मोहर्रम का पर्व मामले को लेकर लोगों से अपील की। बाजार चौक चौराहा पर पुलिस वाली की तैनाती की गई थी। इसके अलावा पुलिस टीम अपनी पेट्रोलिंग गस्ती कर रही थी। वहीं पुलिस इंस्पेक्टर गोपाल कृष्ण यादव ने सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने की अपील की।

पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव ने शांति भंग करने वाले को दी चेतावनी

पुलिस निरीक्षक थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव ने पूरे अमडा़पाड़ा वासियों से मोहर्रम का पर्व आपसी भाईचारा और शांति के साथ मनाने की अपील की थी। और उन्होंने कहा कि मोहर्रम पर्व में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन का भी सहयोग करें। किसी भी प्रकार के अफवाह पर ध्यान ना दें। गलत अफवाहों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। मौके पर प्रशासन प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार देवेश द्विवेदी एवं पुलिस इंस्पेक्टर गोपाल कृष्ण यादव एई सुनील कुमार मुस्लिम युवा मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष एमडी अफताब आलम,एमडी जहांगीर,एमडी असलम,एमडी तनवीर एमडी शौकत अली, मंटू भगत, संतोष भगत, अमित भगत, कन्हाई भगत,विजय भगत,भुटान भगत सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

Recent Posts

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

18 hours ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

18 hours ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

18 hours ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

1 day ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

1 day ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

1 day ago