श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से की भगवान शिव-पार्वती की पूजा अर्चना

सौरभ भगत जागता झारखंड संवाददाता।

अमड़ापाड़ा। सावन माह के चौथे सोमवार को प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों के सभी शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भगवान शिव की पूजा अर्चना की। शिवालयों में लोग पूजा अर्चना के लिए सुबह से ही पहुंच रहे थे। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर दूध,दही,घी,चंदन, धतूरा,भांग,आदि अर्पित किया। इस दौरान शिव भक्तों ने भगवान से सुख – समृद्धि की मनोकामना की। इसके अलावा घरों और मंदिरों में पूजन का आयोजन किया गया था। प्रखंड के भक्तों ने प्रखंड क्षेत्र के स्थानीय बाजार स्थित बाबा का घाघेश्वर नाथ मंदिर,प्रकृति विहार पार्क मंदिर,बासमती स्थित शिव मंदिर,डुमरचीर स्थित शिव मंदिर सहित अन्य शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। वहीं स्थानीय बाजार स्थित घाघेश्वर नाथ मंदिर में शिव भक्तों की भीड़ पूजा करने के लिए उमड़ पड़ी भक्ताे मंदिर पहुंचकर बासलोई नदी से जल भरकर पंडित शंभूनाथ झा के द्वारा संकल्प कर पूजन किया गया। भक्तों ने बाबा का दर्शन कर फल, फूल,बेलपत्र,भांग,धतूरा,मिष्ठान इत्यादि का चढ़ावा शंकर भोलेनाथ की पूजा अर्चना किया। वहीं सभी शिवालय में हर-हर महादेव के उद्घोप से गुंजा रहा। इसके अलावा शिव भक्तों ने बरहेट के शिवगादी धाम,दानीनाथ मंदिर,भैरों बाबा मंदिर में जा कर पूजा पाठ कर जलाभिषेक किया।वहीं संध्या के समय शिवालयों में भजन कीर्तन कर आरती सहित प्रसाद का वितरण किया गया।

Recent Posts

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

15 hours ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

15 hours ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

15 hours ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

23 hours ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

23 hours ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

24 hours ago