प्रमोटिंग इज़ ऑफ़ लिविंग थ्रू गुड गवर्नमेंट एंड यूज़ टेक्नोलॉजी विषय पर हुआ कार्यशाला का आयोजन

जागता झारखंड ब्यूरो।

पाकुड़। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मृत्युंजय कुमार वर्णमाल की अध्यक्षता में “प्रमोटिंग इज ऑफ़ लिविंग थ्रू गुड गवर्नमेंट एंड यूज़ टेक्नोलॉजी “ विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में आठ विषय वस्तु को शामिल किया गया। जिसमें 1. सरकारी स्कूल में स्थानांतरण प्रमाणपत्र/मार्कशीट/माइग्रेशन प्रमाणपत्र जारी करने/पुनः जारी करने/संशोधन में आसानी 2. प्रमाणपत्र/मार्कशीट का सत्यापन आसान बनाना। 3. पुनर्मूल्यांकन/सुधार प्रक्रिया का परिचय। 4. प्रवेश प्रक्रिया में आसानी के लिए स्कूल को सुव्यवस्थित करना। 5. आधार के लिए छात्रों के पंजीकरण में सुविधा। 6.सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों के लिए डिजीलॉकर के उपयोग का सार्वभौमिकरण। 7. स्कूल में बुनियादी ढांचे की गुणवत्ता। 8. सीखने के परिणामों में सुधार। कार्यशाला में उपायुक्त ने कहा कि जिले की वर्तमान स्थिति में अंकित विषयवस्तु, चुनौती एवं समाधान को शामिल करते हुए राज्य सरकार को प्रतिवेदन देना है, ताकि अक्टूबर/ नवंबर माह में नई दिल्ली में आयोजित होने वाले तीसरे मुख्य सचिव सम्मेलन में राज्य सरकार के प्रतिवेदन में इसे शामिल किया जा सके।इस कार्यशाला में जिले के 05-05 सरकारी/निजी विद्यालय के प्रतिनिधि, अभिभावक के साथ-साथ स्वयं सेवी संस्था के प्रतिनिधि, निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, जिला खेल पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी एवं समग्र शिक्षा, पाकुड़ के पदाधिकारी शामिल हुए।

Recent Posts

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

15 hours ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

15 hours ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

15 hours ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

23 hours ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

24 hours ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

24 hours ago