धूमधाम से मनाया जाएगा 77 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

रानी ज्योतिर्मयी स्टेडियम में होगा ध्वजारोहण/मुख्य कार्यक्रम, के.के.एम कॉलेज में होगा सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का आयोजन

मैराथन दौड़ का किया जाएगा आयोजन

उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने की बैठक, स्वतंत्रता दिवस समारोह के भव्य आयोजन को ले अधिकारियों को सौंपी अलग –अलग जिम्मेवारी

जागता झारखंड ब्यूरो।

पाकुड़। 77 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय पर्व को धूमधाम से मनाने को लेकर सोमवार को इसकी रूपरेखा तैयार की गई। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त श्री मृत्युंजय कुमार वर्णवाल ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी को लेकर सभी विभागों के वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की और जरूरी दिशा – निर्देश दिया।

पदाधिकारियों को सौंपी गई अलग – अलग जिम्मेवारी

मुख्य समारोह स्थल रानी ज्योतिर्मयी स्टेडियम में साफ सफाई कार्य, रंग–रोगन का कार्य, मुख्य समारोह स्थल की घेराबंदी, बैठने की व्यवस्था, झंडा/झंडोतोलन की तैयारी आदि को लेकर विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों को अलग–अलग जिम्मेवारी दी गई। ससमय इन कार्यों को सुनिश्चित करने के लिए पर्येवेक्षण एवं निरीक्षण के लिए सम्बन्धित पदाधिकारियों को प्राधिकृत किया गया। उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों को जिन्हें जो दायित्व दिया गया है,उसका ससमय निर्वाहन करने का निर्देश दिया। कहा कि यह राष्ट्रीय पर्व है,इसमें किसी भी तरह की कोई चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

10 अगस्त से होगा परेड का पूर्वाभ्यास-

बैठक में निर्णय लिया गया है कि आगामी 10 अगस्त पूर्वाह्न 07.00 बजे से परेड का पूर्वाभ्यास मुख्य समारोह स्थल पर होगा। परेड में जिला पुलिस के दो प्लाटून, गृह रक्षा वाहिनी का एक प्लाटून शामिल होगा। वहीं 13 अगस्त को उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक संयुक्त रूप से परेड का निरीक्षण करेंगे।
बैठक में सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि मुख्य समारोह स्थल पर परेड पुरस्कार/ मेधावी छात्रों/ खेल/ सांस्कृतिक/ कला/अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही, मुख्य समारोह स्थल के प्रवेश द्वार के समीप मेडिकल टीम सुनिश्चित करने को सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया।बैठक में मुख्य अतिथि के स्काट, नगर का साज सजावट, आमंत्रण कार्ड का मुद्रण एवं वितरण, विधि व्यवस्था संधारण समेत कई अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा हुई और जरूरी दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया। जिला मुख्यालय की साफ – सफाई को सुनिश्चित करने के लिए नगर परिषद, प्रशासक को जरूरी निर्देश दिया गया।मौके पर उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर, अपर समाहर्ता मंजू रानी स्वांसी, अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित, जिला आपूर्ति पदाधिकारी संजय कुमार दास, जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक भगत, कार्यपालक दंडाधिकारी प्रमोद कुमार दास, जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनी देवी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, जिला पंचायत राज पदाधिकारी महेश राम, मुख्यालय डीएसपी बैद्यनाथ प्रसाद, पाकुड़ एसडीपीओ अजीत कुमार विमल, जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक मुकुल राज, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अंजू देवी,सभी जिला परिषद सदस्य समेत जिला के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Recent Posts

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

15 hours ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

15 hours ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

15 hours ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

24 hours ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

24 hours ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

24 hours ago