जागता झारखंड ब्यूरो।
पाकुड़। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के लिए मंगलवार को जागरूकता रथ जिला जनसंपर्क कार्यालय पाकुड़ परिसर पहुंचा। उपायुक्त मृत्युंजय कुमार वर्णवाल ने हरी झंडी दिखा कर इस रथ को विभिन्न प्रखंडों के लिए रवाना किया। कहा कि सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लोग लाभ उठा सकें, इसके लिए यह जागरूकता रथ रवाना किया जा रहा है। यह रथ सूचना जनसंपर्क विभाग झारखंड के द्वारा निकाला गया है। यहां सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में जाकर लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन,एसएमपीओ पवन कुमार, जिला जनसंपर्क कार्यालय के कर्मी राजेश कुमार, दीपाली साह, प्रीतम कुमार, प्रसन्जीत मंडल समेत अन्य उपस्थित थे।
बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More
जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More
जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More
मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More
पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More