मतदाता सूची में ना छूटे नाम, डोर टू डोर हो रहा है वेरिफिकेशन

जागता झारखंड ब्यूरो।

पाकुड़। मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के सफल क्रियान्वयन को लेकर उप निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा शहरी क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का पन्ना वेरिफिकेशन एवं होम टू रोल वेरिफिकेशन किया।उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रमोद कुमार दास ने मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 को लेकर मतदाता सूची को समावेशी एवं त्रुटि रहित बनाने के लिए शहरी क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का पन्ना वेरिफिकेशन एवं होम टू रोल वेरिफिकेशन किया। उप निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि 21 जुलाई से 21 अगस्त तक डोर टू डोर अभियान चलाया जा रहा है। इसमें बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं के नाम का सत्यापन कर एक त्रुटि मुक्त और समावेशी मतदाता सूची बनाई जानी है। उन्होंने कहा कि 1 अक्टूबर को 18 वर्ष या इससे अधिक आयु के मतदाताओं का पंजीकरण किया जाना है। सूची व फोटो मतदाता पहचान पत्र में त्रुटियों का निराकरण किया जाएगा। साथ ही नवविवाहित महिला मतदाताओं का नाम और नये पते का अद्यतनीकरण किया जाना है। इस अवधि के दौरान दिवंगत मतदाता का नाम मतदाता सूची से विलोपन का कार्य किया जाएगा।

एक भी योग्य मतदाता का नाम छूट न पाए

उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिया कि जिला में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौर इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि एक भी योग्य मतदाता का नाम छूट नहीं पाये। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से मिलकर उन्हें जागरूक भी किया। उन्होंने कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए आमजनों से अपील की है कि मतदाता सूची में निबंधन, स्थानातंरण, सुधार, नाम विलोपन आदि की जानकारी घर आये अपने बीएलओ को दें।

Recent Posts

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

12 hours ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

12 hours ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

13 hours ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

21 hours ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

21 hours ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

21 hours ago