पुलिस की चेतावनी : कोयला ढोने वाले डंपर हिरणपुर मार्ग से कोयला ढुलाई ना करें

जागता झारखंड संवाददाता।

हिरणपुर (पाकुड़): कोयला ढोने वाले डंफरो को मंगलवार को हिरणपुर में पुलिस ने रोककर आवागमन न करने की कड़ी चेतावनी दिया। अमड़ापाड़ा प्रखंड अंतर्गत बीजीआर व डीबीएल कम्पनी से डंफरो के द्वारा निर्धारित लिंक पथ से कोयले की ढुलाई की जा रही है। पाकुड़ में कोयले को उतारकर कतिपय खाली डम्फर हिरणपुर व डांगापाड़ा के रास्ते अमड़ापाड़ा लौटता है। यह बीते कई माह से अनवरत जारी है। डंफरो कि आवागमन से सड़क में जाम की स्थिति बन जाती है , वही प्रदूषण भी फैल रहा है। आगे पहुंचने की होड़ में चालक डंफरो को तेज गति से सड़क में दौड़ाता है। जिससे कई बार सड़क दुर्घटना भी घट चुकी है। वही विद्युत पोल को भी भारी क्षति पहुंचाई है। इसको लेकर पुलिस ने पूर्व में भी कई बार कार्रवाई करते हुए चालको को सख्त चेतावनी देते हुए छोड़ा गया था। इसके बावजूद वाहनों का आवागमन थमने का नाम नही ले रहा है। थाना प्रभारी सुनील कुमार रवि के नेतृत्व में पुलिस बल ने हिरणपुर पथ से गुजर रहे सभी डंफरो को रोककर सख्त चेतावनी दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि किसी भी हालात में इस पथ से कोयला ढो रहे डंफरो कि आवागमन होने नही दी जाएगी। इस पथ से आवागमन करने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Recent Posts

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

13 hours ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

13 hours ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

13 hours ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

21 hours ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

21 hours ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

21 hours ago