सरकारी मवेशी हाट का गंदा पानी की बहाव से सड़क में फैली गंदगी,पानी निकासी के सभी पक्की नाली जाम

जागता झारखंड संवाददाता।

हिरणपुर (पाकुड़): सरकारी मवेशी हाट हिरणपुर से बह रहे गंदा पानी से मुख्य सड़क पूरी तरह दुर्गन्धमय बना हुआ है। जिसकारण राहगीरों के अलावे पूजा करने जा रहे श्रद्धालुओ को भी काफी कष्ट का सामना करना पड़ रहा है। मवेशी हाट परिसर से वर्षो पूर्व निर्मित एक बड़ी व लम्बी पक्की नाला है। जो बाजार के एक नम्बर गली होकर गुजरती है। मवेशी हाट का पानी इसी नाला से होकर निकलती थी , पर वर्तमान में नाला जर्जर अवस्था मे है , वही स्थानीय दुकानदारों द्वारा गंदगियों को नाला में फेंके जाने से जाम हो गई है। जिसकारण पानी की निकासी नाला से नही हो रहा है। बारिश होने साथ मवेशी हाट की पानी पूरी तरह मुख्य पथ से बहने लगता है। जिससे सड़क में चारो ओर गंदगी फैल जाता है। वही धार्मिक स्थलों के निकट भी गंदगी जमा हो जाता है। उधर मुख्य सड़क किनारे स्थित नाला भी वर्षो से जाम है। जहाँ पानी निकासी न होने से घरो में पानी घुस रहा है। सड़क में गंदे पानी की बहाव से लोगो मे काफी नाराजगी देखी जा रही है। इस सम्बंध में अंचलाधिकारी सह मवेशी हाट अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि इसको लेकर त्वरित कार्यवाही की जाएगी।

Recent Posts

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

13 hours ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

13 hours ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

13 hours ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

21 hours ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

21 hours ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

21 hours ago