मतदाता सूची में जुड़वा ले अपना नाम, हो रहा है वेरिफिकेशन

जागता झारखंड ब्यूरो।

पाकुड़। अनुमंडल पदाधिकारी ने मतदाता सूची को समावेशी एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए विभिन्न मतदान केंद्रों का पन्ना वेरिफिकेशन एवं होम टू रोल वेरिफिकेशन किया
निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 04-लिट्टीपाड़ा (अ०ज०जा०),विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र- सह-अनुमण्डल पदाधिकारी श्री हरिवंश पंडित ने मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 को लेकर मतदाता सूची को समावेशी एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए विभिन्न मतदान केंद्रों का पन्ना वेरिफिकेशन एवं होम टू रोल वेरिफिकेशन किया।
अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि 21 जुलाई से 21अगस्त तक डोर टू डोर अभियान चलाया जा रहा है। इसमें बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं के नाम का सत्यापन कर एक त्रुटिमुक्त और समावेशी मतदाता सूची बनायी जानी है। उन्होंने कहा कि 1 अक्टूबर को 18 वर्ष या इससे अधिक आयु के मतदाताओं का पंजीकरण किया जाना है। सूची व फोटो मतदाता पहचान पत्र में त्रुटियों का निराकरण किया जाना है। साथ ही नवविवाहित महिला मतदाताओं का नाम और नये पते का अद्यतनीकरण किया जाना है। इस अवधि के दौरान दिवंगत मतदाता का नाम मतदाता सूची से हटाया जाएगा।
इस दौरान लिपिक ओंकार कुमार, जय प्रकाश आजाद, कंप्यूटर ऑपरेटर सपन गोंड, बंटी गुप्ता, सुमीत पाण्डे आदि मौजूद थे।

Recent Posts

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

19 hours ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

19 hours ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

19 hours ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

1 day ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

1 day ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

1 day ago