ग्रामीण विकास विभाग के दो सदस्यीय दल ने किया योजना स्थल का निरीक्षण

जागता झारखंड ब्यूरो।

पाकुड़। ग्रामीण विकास विभाग, रांची के दो सदस्यीय दल जिसमें एक राज्य समन्वयक, राजीव रंजन तथा दूसरा दीपक कुमार के द्वारा हाथकाठी पंचायत में संझली हांसदा, इनोसेंट सोरेन, इलू सोरेन का एक-एक एकड़ में स्वीकृत बिरसा हरित ग्राम योजना का स्थल निरीक्षण किया गया।4.17 लाख के एक एकड़ प्राक्कलन वाले इन योजनाओं के निरीक्षण में राज्य समन्वयक ने कार्य संतोषजनक बताते हुए कार्य में गति लाने का निर्देश दिया। रंजन ने योजना में पीट फिलिंग कार्य में गति लाने का निर्देश संबंधित रोजगार सेवक एवं पंचायत सचिव को देते हुए कहा कि 15 से 20 अगस्त तक फेज 1 के बिरसा हरित ग्राम योजना में पौधारोपण करायें। राज्य समन्वयक ने योजनाओं को एरिया ऑफिसर एप में कैप्चर भी किया। लाभुकों से संवाद कर योजना एवं भुगतान से संबंधित जानकारी ली। मजदूरों का जाॅब कार्ड का भी निरीक्षण किया।
मौके पर परियोजना पदाधिकारी मोतिउर रहमान, प्रखंड विकास पदाधिकारी उमेश कुमार स्वांसी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी ट्विंकल चौधरी, सहायक अभियंता रंजीत हेम्व्रम,कनीय अभियंता परेश भारती, पंचायत सचिव कामरूज्मान, रोजगार सेवक बुद्धेश्वर मुर्मू उपस्थित थे।

Recent Posts

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

16 hours ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

16 hours ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

16 hours ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

1 day ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

1 day ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

1 day ago