जन शिकायत कोषांग के अधिकारियों के साथ उपायुक्त ने की बैठक

संबंधित विभाग से समय सीमा के अंदर कार्रवाई करते हुए प्रतिवेदन की मांग करने का दिया निर्देश

कहा प्राप्त शिकायतों का तुरंत ले संज्ञान

जागता झारखंड ब्यूरो।

पाकुड़। उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने जन शिकायत कोषांग के अधिकारी एवं कर्मियों के साथ अपने कार्यालय कक्ष में बैठक की। बैठक के दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों कर्मियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि प्राप्त शिकायतों पर तुरंत संज्ञान लें। कहा कि लोगों की समस्याओं को त्वरित गति से समाधान करना ही हमारा उद्देश्य होना चाहिए। ताकि लोगों का विश्वास जिला प्रशासन पर बनी रहे। उपायुक्त ने निर्देश देते हुए कहा कि प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभाग से समय सीमा के अंदर कार्रवाई करते हुए प्रतिवेदन की मांग करें। वहीं निष्पादन नहीं होने के स्थिति में कारण स्पष्ट जरूर किया जाए। वहीं उपायुक्त ने जिले में शिकायत से संबंधित सारे संचिकाओं सूचीबद्ध करते हुए जल्द से जल्द निष्पादन करने की बात कही। साथ ही जिनका निष्पादन हो गया है उनको संचिका सूची से बाहर करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। मौके पर कार्यपालक दंडाधिकारी रश्मि कांति, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. चंदन, कार्यालय के अन्य कर्मी मौजूद थे।

Recent Posts

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

8 hours ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

8 hours ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

9 hours ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

17 hours ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

17 hours ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

17 hours ago