जिले में 9 से 15 अगस्त तक मेरी मिट्टी मेरा देश अभियान के तहत आयोजित होंगी कई कार्यक्रम

स्थानीय वीरों को श्रद्धांजलि देने के लिए बनेगा समर्पित श्रद्धांजलि स्थल

उपायुक्त ने कहा कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी की सहभागिता जरूरी

जागता झारखंड ब्यूरो।

पाकुड़। जिले में 9 से 15 अगस्त तक मेरी मिट्टी मेरा देश अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित की जायेगी। इसको लेकर प्रशासन द्वारा तैयारी की जा रही है। उपायुक्त ने बताया कि कार्यक्रम जिले में बनाए गए 75 अमृत सरोवरों में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरनवाल ने बताया कि देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर मनाया जा रहा है. इसी कड़ी में देशभर में ‘मेरी माटी, मेरा देश’ कार्यक्रम की शुरूआत भी की गई है. राज्यों में इसकी जिम्मेदारी ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग को दी गई है. ‘मेरी माटी, मेरा देश’ कार्यक्रम में अमृत वाटिकाएं बनाई जानी हैं. अमृत वाटिका में 75 स्वदेशी पौधे रोपे जाएंगे। साथ ही पौधों की देखभाल भी की जायेगी। इसके अलावा अमृत सरोवर के पास स्थानीय वीरों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक समर्पित श्रद्धांजलि  स्थल बनाया जाएगा। इसी स्थल पर 15 अगस्त को स्वतंत्रता सैनानियों एवं उनके परिवारों, शहीदों का सम्मान, ध्वजारोहण, राष्ट्रगान जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उपायुक्त ने बताया कि कार्यक्रम में हर एक गांव से माटी का संग्रह किया जाएगा। वहीं ग्राम पंचायत में एकत्रित किया जाएगा। वहीं पंचायत में संग्रहित मिट्टी को प्रखंड स्तर पर लाया जाएगा। जहां मिट्टी को कलश का रूप देकर नेहरू युवा केंद्र के सदस्यों को सौंपा जाएगा। कलश के साथ चयनित युवा दिल्ली के कर्तव्य पथ पर इस कार्यक्रम के लिए एकत्रित होंगे। उपायुक्त ने जिले वासियों से इस अभियान में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि देशभर में आयोजित होने वाली इस अभियान को सफल बनाने में सभी की सहभागिता जरूरी है।

Recent Posts

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

8 hours ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

8 hours ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

8 hours ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

17 hours ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

17 hours ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

17 hours ago