मिशन इंद्रधनुष 5.0 टीकाकरण अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर आहूत समीक्षा बैठक संपन्न

◼️03 चरणों में होगा, मिशन इंद्रधनुष 5.0 का आयोजन; स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयारी पूर्ण

◼️उपायुक्त ने अब तक की गई तैयारियों का लिया जायजा, आपसी समन्वय बनाकर इस अभियान को सफल बनाने हेतु दिया निर्देश

जागता झारखंड ब्यूरो।

पाकुड़। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी पाकुड़, मृत्युंजय कुमार बर्णवाल की अध्यक्षता में मिशन इंद्रधनुष 5.0 अभियान को लेकर जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आहूत की गई।
उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बर्णवाल द्वारा मिशन इंद्रधनुष 5.0 टीकाकरण अभियान को लेकर अब तक की गई तैयारियों का समीक्षा किया गया। इस दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को अभियान को लेकर सभी स्तरों पर आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि टीकाकरण कार्य में किसी प्रकार की चूक ना होने पाए। उन्होंने कहा कि इस अभियान के दौरान टीकाकरण से वंचित गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को विशेष तौर पर लाभान्वित किया जाएगा।
उपायुक्त ने बताया कि मिशन इंद्रधनुष 5.0 का आयोजन 03 चरणों में किया जाएगा। जिसमें प्रथम चरण 7 से 12 अगस्त 2023, द्वितीय चरण 11 से 16 सितंबर 2023 तथा तृतीय चरण 9 से 14 अक्टूबर 2023 तक चलेगा। प्रत्येक चरण 6-6 दिन तक चलेगा। जिसमे नियमित टीकाकरण दिवस भी शामिल है। उक्त तीनों चरणों में टीकाकरण हेतु चिन्हित लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन एवं टीकाकरण यू विन एप के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने टीकाकरण कार्य में लगे सभी बीपीएम, एएनएम, स्वास्थ्य कर्मियों/ सहियाओं, सेविकाओं आदि के प्रशिक्षण की जानकारी ली एवं निर्देश दिया कि जिनका भी प्रशिक्षण लंबित है उसे अविलंब प्रशिक्षण प्रदान करें।
वहीं इस दौरान पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से अब तक की तैयारियों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। वहीं सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों का हेड काउण्ट सर्वे (सभी 05 वर्ष तक के छुटे हुए बच्चों एवं गर्भवती महिला), ड्यूलिस्ट, सत्र निर्धारण एवं स्वास्थ्य उपकेन्द्र आदि के बारे में भी जानकारी ली एवं निर्देश दिया कि जहां भी त्रुटि/कमी है उसे अविलंब दुरुस्त कर लें। उपायुक्त ने कहा कि इस टीकाकरण अभियान में सभी की भूमिका अहम है, सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मियों के आपसी समन्वय एवं निष्ठापूर्वक कर्तव्य के निर्वहन से ही यह अभियान सफल होगा। मौके पर उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी , सिविल सर्जन, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास अधिकारी, अंचल अधिकारी, एसएमओ WHO, सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी कर्मी उपस्थित थे।

Recent Posts

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

6 hours ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

7 hours ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

7 hours ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

15 hours ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

15 hours ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

15 hours ago