जिलाध्यक्ष श्याम यादव के नेतृत्व में झामुमों पाकुड ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस

जागता झारखंड ब्युरो पाकुड़।

पाकुड़:-
झामुमों कार्यकर्ताओं ने पाकुड़ जिले के पुराने बस स्टैंड के समीप अवस्थित वीर कुंवर सिंह भवन में जिलाध्यक्ष श्री श्याम यादव के नेतृत्व में विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ वीर कुंवर सिंह भवन के समीप स्थापित वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। सर्वप्रथम पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री श्याम यादव ने वीर कुंवर सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया तत्पश्चात पार्टी के जिला सचिव सुलेमान बास्की, जिला परिषद अध्यक्षा जुली ख्रिस्टमुनी हेम्ब्रम, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम ने माल्यार्पण कर आदिवासी परंपरा अनुसार पूजा अर्चना किया। विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्री श्याम यादव ने कहा कि वर्ष 1982 में संयुक्त राष्ट्र संघ ने जब विश्व आदिवासी दिवस की घोषणा की तब से लेकर आजतक आदिवासियों की जमीन के नीचे काफी मात्रा में खनिज संपदा मौजूद है। लेकिन इतना होने के बावजूद आज भी आदिवासी समुदाय जानकारी के अभाव में आज भी विवश जिंदगी जीने को मजबूर है। वहीं कई रसूखदार व साहूकार आदिवासियों की संपत्ति का हनन कर अपनी रोटी सेक रहे है। झारखंड राज्य के जनक दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन जी ने आदिवासी हितों की रक्षा की लड़ाई हमेशा से लड़ी। दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन जी ने आदिवासी समुदाय से नशापान छोड़ने की अपील करते हुए जल, जंगल-जमीन की लड़ाई लड़ी जो आज भी हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी नेतृत्व में जारी है। मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी ने आदिवासी कल्याण के लिए आदिवासी महापुरुषों के नाम से अनेकों योजनाओं को हमारे बीच देने का काम किया। आदिवासी महानायक वीर शहीद सिदो कान्हू, चाँद भैरव, फूलों झानू ने भी आदिवासी हितों की रक्षा की लड़ाई लड़ते हुये अपने प्राण न्योछावर कर दिए। परन्तु आज भी उनके सपने पूरे नही सकें क्योंकिआज भी आदिवासी समुदाय शिक्षा के क्षेत्र में काफी निचले पायदान पर खड़ा है, जबतक आप शिक्षित नहीं होंगे तबतक आपके अधिकारों का हनन होता रहेगा। इसलिए राज्य की लोकप्रिय हेमंत सरकार शिक्षा के क्षेत्र में काफी प्रयास कर रही है। माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी ने मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना लागू किया ताकि आदिवासी समुदाय के लोग भी विदेशों में जाकर निःशुल्क शिक्षा ग्रहण कर अपनी जाति, समुदाय व राज्य का नाम रौशन कर सकें। जिला सचिव सुलेमान बास्की ने कहा कि भारत देश मे विभिन्न जाति व धर्म के लोग रहते है, भारत देश अनेकता में एकता का प्रतीक है। भारत के साथ साथ पूरे विश्व में आदिवासी दिवस काफी धूमधाम से मनाया जाता है। पूरे भारत के काफी संख्या में आदिवासी निवास करते है, वे शांतिपूर्ण तरीके से अपना अपना जीवन व्यतीत करते है लेकिन वर्तमान समय में अपने हक अधिकारों के लिए एकजूट रहने की जरूरत है। आदिवासी समाज आज भी शिक्षा के क्षेत्र में काफी पिछड़े है। आदिवासी समाज के लोगों को अपने बच्चों की शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक पहल करना चाहिए। आज राज्य की बागडोर एक आदिवासी मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के हाथों में है। हेमंत सरकार आदिवासी हित को देखते हुए अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। हम सभी आदिवासी भाई बहनों को जरूरत है उन योजनाओं का लाभ स्वयं भी ले और औरों को भी दिलाये। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील टुडू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर कहा कि पूरे विश्व मे आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया जाता है, हम प्रकृति के असली पूजक है, वक़्त है पूरे आदिवासी समुदाय को एक जुट रहने की, अगर आदिवासी समुदाय एकजुट रहे तो मणिपुर जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति कभी नही होगी। हम आदिवासी जल जंगल जमीन के रक्षा हेतु सदियों से कृतसंकल्पित है। हम अगर जल जंगल को बचाना छोड़ दे तो वन के साथ साथ वन्य प्राणी भी खत्म हो जाएंगे। सांस लेने के लिए ऑक्सिजन की भी कमी हो जाएगी। हम सभी जंगलों में रहकर उनकी रक्षा करते हुए साधारण जीवन व्यतीत करते है लेकिन हम आज भी पिछड़े है, आज भी हमारे अधिकारों का हनन होता है, आदिवासी दिवस के मौके पर हम सब एकजुट रहने के साथ साथ प्रकृति के रक्षा की शपथ लेते है।मौके पर जिला संगठन सचिव महमूद आलम, जिला कोषाध्यक्ष बाबुधन मुर्मू, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष हबीबुर्रहमान, युवा जिला सचिव उमर फारूक, मजदूर मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोज कुमार चौबे, केंद्रीय सदस्य मिथिलेश घोष, केंद्रीय सदस्य अमित भगत, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुसलोद्दीन शेख, प्रखंड सचिव राजेश सरकार, हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी, अमड़ापाड़ा प्रखंड उपाध्यक्ष कोर्नेलियुस हेम्ब्रम, प्रखंड सचिव जहीरुद्दीन मियां, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह, नगर सचिव नूर आलम, अमड़ापाड़ा प्रखंड महिला मोर्चा अध्यक्ष अनिता मुर्मू, लिट्टीपाड़ा महिला अध्यक्ष अना हेम्ब्रम, जिला सदस्य अजफारुल शेख, जिला सदस्य संजीत भगत, जिला सदस्य नाजिर सोरेन, आफताब आलम, फरिजुद्दीन शेख़ ,अमीरुल इस्लाम ,सत्तार शेख , आलमगीर आलम ,फुरकान ,नाईकी सोरेन ,बोलाई किस्कु ,मुबारक़ हुसैन ,एस्टेफन मुर्मु ,मंगल ,मुर्मू , साफिरूद्दीन ,हासिम खान,अनेकुल आलम ,सेलिम शेख, मो० फरीज, प्रियंका मरांडी, ऐमिली सोरेन, मानती हेम्ब्रम, शांति हांसदा, हेलेना हेम्ब्रम, आग्नेश मरांडी, पीयूष हेम्ब्रम, जवाहर सिंह, प्रकाश सिंह, अब्दुल कादिर, अबुल कलाम, चंदलाल टुडू, रोहित टुडू, सरकार हांसदा,फूल मोहम्मद, तनवीर अली, जमशेद आलम,शौकत अली, रंजीत भगत, राजीव कुमार सहित सैकड़ों सदस्य व समर्थक मौजूद थे।

Recent Posts

नाला एवं चकनयापाड़ा में वार्षिक आमसभा आयोजित,मौजूद रहे विधानसभा अध्यक्ष

जागता झारखंड ब्यूरो संतोष कुमार जामताड़ा:- ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार आजीविका महिला संकुल स्तरीय… Read More

1 day ago

परिवर्तन संकल्प यात्रा की सफलता को लेकर भाजपा की हुई बैठक

जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा दुमका:- विधानसभा चुनाव की तैयारी के साथ साथ झारखंड सरकार को… Read More

1 day ago

करमाटांड़ आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक  स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड का वार्षिक आमसभा आयोजन किया गया

करमाटांड़ जागता झारखंड संवाददाता अशोक कुमार मंडल:- आज करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के पंचायत भवन में… Read More

1 day ago

जर्मन हैंगर पंडाल खोलने के दौरान लौहे का पीलर गिरने से एक मजदूर हुआ घायल

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- शुक्रवार को धेनुकडीह विधालय मैदान के समीप बीते दिनों आयोजित… Read More

1 day ago

डुगरूपाडा मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ फाईनल मैच, विस अध्यक्ष ने दोनों टीमों को किया पुरस्कृत आई

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत डुगरूपाड़ा मैदान में  शुक्रवार को… Read More

1 day ago

बाबूपुर पंचायत भवन में पांच दिवसीय सब्जी एंव उद्यानिकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा): शुक्रवार को कुंडहित प्रखंड स्थित बाबुपुर पंचायत भवन में जिला… Read More

1 day ago