जागता झारखंड ब्यूरो।
पाकुड़िया (पाकुड़ ) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया में बुधवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व बन्दना योजना के तहत प्रखंड की गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष जाँच व परामर्श शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में पाकुड़िया सहित प्रखंड के विभिन्न गाँवो से पहुंची लगभग 77 गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच की गई । इस दौरान चिकित्सक डॉ गंगा शंकर साह ,डॉ प्रीतम कुमारी के साथ ए एन एम बबीता कुमारी ,बसंती टुडू , शांति टुडू आदि अन्य ने गर्भवती महिलाओं का रक्तचाप, वजन, हीमोग्लोबिन, यूरिन, एच आई भी, शुगर एलबोमिना आदि अन्य बीमारियों की जाँच कर आवश्यक दवा और जरूरी सलाह दिए । प्रभारी डा भारत भूषण भगत ने बताया कि 77 गर्भवती माताओं की जाँचोपरांत आवश्यकतानुसार दवा, विटामिन, आयरन , केल्शियम व फोलिक एसिड का टेबलेट, कैल्शियम आदि दवा का मुफ्त में वितरण किया गया। समाचार प्रेषण तक महिलाओं की स्वास्थ्य जाँच जारी थी।
जागता झारखंड ब्यूरो संतोष कुमार जामताड़ा:- ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार आजीविका महिला संकुल स्तरीय… Read More
जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा दुमका:- विधानसभा चुनाव की तैयारी के साथ साथ झारखंड सरकार को… Read More
करमाटांड़ जागता झारखंड संवाददाता अशोक कुमार मंडल:- आज करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के पंचायत भवन में… Read More
मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- शुक्रवार को धेनुकडीह विधालय मैदान के समीप बीते दिनों आयोजित… Read More
मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत डुगरूपाड़ा मैदान में शुक्रवार को… Read More
मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा): शुक्रवार को कुंडहित प्रखंड स्थित बाबुपुर पंचायत भवन में जिला… Read More