उपायुक्त ने भूतपूर्व सैनिकों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया
जागता झारखंड ब्यूरो।
पाकुड़। आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत “मेरी मिट्टी, मेरा देश” अभियान की शुरुआत आज नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत रानी दिग्गी पटाल से प्रारंभ किया गया। देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से इस अभियान की शुरूआत की गई। सर्वप्रथम देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों, वीरों की याद में स्थापित शिलापट्ट का अनावरण उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल, सहायक समाहर्ता कृष्णकांत कनवाड़िया, अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। मेरी माटी-मेरा देश” अभियान अंतर्गत नगर परिषद के रानी दिग्गी तालाब के पास वसुधावंदन कार्यक्रम तहत पौधारोपण कार्य प्रारंभ किया गया है। अभियान तहत 75 स्वदेशी वृक्ष लगाकर अमृतवाटिका का निर्माण किया जाना है। कार्यक्रम में मातृभूमि की स्वतंत्रता और उसके गौरव की रक्षा के लिए अपना बलिदान देने वाले वीरों को दीप के साथ पंच शपथ के जरिये याद किया गया। पदाधिकारियों के द्वारा शिलापट्ट के साथ सेल्फी भी ली गई। उपायुक्त के द्वारा इस मौके पर ध्वजारोहण किया गया और इसके उपरांत सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया गया।नगर परिषद के द्वारा मिट्टी कलश में इकट्ठा की गई।
मौके पर उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने कहा कि मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें शिलाफल्कम (स्मारक पटिका)का निर्माण, पंच शपथ एवं सेल्फी, वसुधा वंदन, वीरों का वंदन, ध्वजारोहण पश्चात राष्ट्रगान का भी आयोजन किया गया। पंचायतों में अमृत सरोवर के चारों ओर 75 स्वदेशी वृक्षारोपण किया गया। उपायुक्त के द्वारा बताया गया कि केंद्र एवं राज्य सरकार से प्राप्त निर्देश के आलोक में 09 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक जिले के सभी पंचायतों एवं ग्रामों से मिट्टी एकत्र कर उसे प्रखंड के माध्यम से जिले में उपलब्ध करवाना है तथा मिट्टी एकत्र करते हुए सेल्फी भी लिया जाएगा। तत्पश्चात संग्रहित मिट्टी को कलश में भरकर कर्तव्य पथ, नई दिल्ली ले जाया जाएगा, जहां देश भर की मिट्टी को एकत्र कर 30 अगस्त को मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।इस कार्यक्रम में नगर परिषद प्रशासक कोशलेश कुमार यादव, एसएमपीओ पवन कुमार, समेत अन्य पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि आदि मौजूद थे।
जागता झारखंड ब्यूरो संतोष कुमार जामताड़ा:- ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार आजीविका महिला संकुल स्तरीय… Read More
जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा दुमका:- विधानसभा चुनाव की तैयारी के साथ साथ झारखंड सरकार को… Read More
करमाटांड़ जागता झारखंड संवाददाता अशोक कुमार मंडल:- आज करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के पंचायत भवन में… Read More
मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- शुक्रवार को धेनुकडीह विधालय मैदान के समीप बीते दिनों आयोजित… Read More
मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत डुगरूपाड़ा मैदान में शुक्रवार को… Read More
मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा): शुक्रवार को कुंडहित प्रखंड स्थित बाबुपुर पंचायत भवन में जिला… Read More