झारखंड आदिवासी महोत्सव 2023″ के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल, एथलेटिक्स एवं तीरंदाजी प्रतियोगिता का हुआ समापन

जागता झारखंड ब्यूरो।

पाकुड़। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर झारखंड आदिवासी महोत्सव 2023 के अवसर पर जिला स्टेडियम (बैंक कॉलोनी) में झारखण्ड आदिवासी महोत्सव 2023 के अवसर पर दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता के अंतिम दिन फुटबॉल, एथलेटिक्स एवं तीरंदाजी का आयोजन किया गया।
उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, प्रशासक, नगर परिषद कोशलेश कुमार यादव, जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार, जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष अम्लान कुसुम सिन्हा, जिला ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष ए.के.गांगुली, जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव रणवीर सिंह ने प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। इस मौके पर उपायुक्त ने बॉयज फुटबॉल मैच में विजेता टीम क्लब महेशपुर को प्रथम, उप विजेता रहे टीम पाकुड़ राज+2 जूनियर को द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे टीम एफसी महेशपुर को तृतीय पुरस्कार एवं गर्ल्स फुटबॉल मैच में विजेता टीम एफसी पाकुड़ को प्रथम, द्वितीय एफसी लिट्टीपाड़ा एवं तृतीय स्थान एफसी महेशपुर के रुप में क्रमशः 21,000 रू 15,000 रू एवं 11,000 रू की राशि का चेक (सांकेतिक रूप से) एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। वहीं एथलेटिक्स एवं तीरंदाजी में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी को उपायुक्त ने सम्मानित किया।मौके पर उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल से मनुष्य का मानसिक रुप से विकास होता है, इसलिए जिस तरह से पढ़ाई जरूरी है उसी तरह से खेल भी। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि खेल में हार जीत लगा रहता है, इससे घबराने एवं हताश होने की आवश्यकता नहीं है। खेल को खेल भावना से खेलें। वहीं उन्होंने कहा कि सरकार आदिवासी समाज के समुचित विकास के लिए प्रयासरत है, लेकिन समाज के विकास के लिए जो महत्वपूर्ण है वह है शिक्षा, आप लोग पढ़ाई पर पूरा ध्यान दें। अच्छी शिक्षा ग्रहण कर समाज में एक महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त करें।

Recent Posts

जुलूस ए मोहम्मदी मे मुस्लिम यूथ वेलफेयर सोसाइटी ने  पावरगंज चौक मे स्टाल लगा कर नबी के दीवानो का इस्तकबाल किया।

जागता झारखंड ब्यूरो चीफ  मीर उबैद उल्लाह  लोहरदगा लोहरदगा : हर साल की तरह इस… Read More

4 hours ago

कांग्रेस को मजबूत करते हुए सभी का सुख-दुख में साथ देना है कांग्रेस का मकसद महेंद्र

कांग्रेस को मजबूत करते हुए सभी का सुख दुःख में साथ देना है कांग्रेस का… Read More

4 hours ago

कत्ल की बढ़ती रफ्तार ने एक और युवक को कुचला।

जागता झारखंड जिला ब्यूरो गिरिडीह: तिसरी:मामला तिसरी प्रखंड के ग्राम पंचायत बेलवाना का है जहाँ… Read More

6 hours ago

लगातार मूसलाधार बारिश के बावजुद भी भारी तादाद में उमड़े आशिके रसूल,हर्षोल्लास से मनाया गया ईद मिलादुन्नबी।

जागता झारखण्ड ब्यूरो चीफ ज़फरुल हसन गिरिडीह जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश के… Read More

6 hours ago

गया वालों की मांग रेलवे ने कर दी पूरी, 426 करोड़ रुपये भी मिले; अब डालटनगंज तक नई रेल लाइन।

जागता झारखण्ड डेस्क पलामू। भारतीय रेलवे बिहार और झारखंड के बीच एक नई रेल लाइन… Read More

8 hours ago

हिसरी में बारह रबीउल अव्वल के मौके पर निकाला गया जुलुस-ए-मोहम्मदी

हुजूर की आमद के नारों से पूरा क्षेत्र रहा गुंजयमान रहमत की बारिश मे पूरे… Read More

9 hours ago