आज तीसरे दिन भी 108 एंबुलेंस कर्मी हड़ताल पर। मांगों पर अड़े है कर्मी।

जागता झारखंड ब्यूरो।

पाकुड़: कोरोना जैसा महामारी बीमारी के समय से कार्यरत स्वास्थ्य विभाग में 108 एंबुलेंस कर्मी जो पूरे राज्य में मरीजों की सेवा में एड़ी चोटी एक कर दिया, और आज तक मरीजों के सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले कर्मी आज हरताल ने बैठ गए है। दरअसल मामला अपनी मजदूरी को लेकर , विगत पांच माह से वेतन न मिलना, और तो और जिस कंपनी के द्वारा कार्य कर रहे थे, उस कंपनी का टेंडर समाप्त हो गया है, और जो दूसरी कंपनी को मिला है, वो अपनी मनमानी कर रहे है, सभी पुराने कर्मियो को हटा कर नए कर्मियो को बहाल करने की प्रक्रिया आरंभ कर दिया है, जिससे इन तमाम लोगो की जहां नौकरी खतरे में आ गई है वोही बेरोजगार होने पर सभी चिंतित है, एक तो कम वेतन पर कार्य करना , समय पर वेतन न मिलना और अब नौकरी का चला जाना चिंता का विषय है। इन तमाम मुद्दों पर राज्य के सभी कर्मी हरताल पर चले गए है जिससे 108 के सभी एंबुलेंस बंद है, जिससे स्वास्थ्य विभाग पर असर दिख रहा है, वोही मरीजों को भी काफी कठिनाइयो का सामना करना पड़ रहा है। जरूरत है राज्य स्वास्थ्य विभाग एवं राज्य सरकार को इस पर पहल करने की ताकि राज्य में कार्यरत सभी एंबुलेंस कर्मी पुणे अपने सेवा में योगदान दे सके और राज्य में एंबुलेंस सुचारू रूप से मरीजों की सेवा में दौड़ सके।

Recent Posts

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

20 mins ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

24 mins ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

33 mins ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

9 hours ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

9 hours ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

9 hours ago