सौरभ भगत जागता झारखंड संवाददाता।
अमड़ापाड़ा। थाना क्षेत्र के कमरडीहा गांव के पास दुमका पाकुड़ मुख्य मार्ग पर एक मोटरसाइकिल और एक साइकिल के बीच हुई टक्कर में साइकिल चालक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर पड़ा रहा वहीं दूसरी ओर बाइक चालक आनंद मुर्मू भी घायल अवस्था में सड़क पर पड़े रहे। जिला मुख्यालय से बैठक भाग लेकर लौट रहे अमड़ापाड़ा बीडीओ की नजर सड़क पर पड़ी तो देखा कि जो लोग सड़क के किनारे घायल अवस्था में पड़े हैं और लहूलुहान है। उन्होंने गाड़ी रुकवा कर दोनों घायलों को अपनी सरकारी वाहन में अपने साथ बिठाकर दोनों को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए ले आए और खुद मौजूद रहकर बोआरीजोर के रहने वाले बाइक चालक आनंद मुर्मू और साइकिल सवार भगत मुर्मू बिशनपुर निवासी को अपनी देखरेख में इलाज करवाया। हालांकि भगत मुर्मू के कंधे की हड्डी टूटने के कारण उसे उचित चिकित्सा संस्थान भेजने की तैयारी की जा रही है। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रेम कुमार मरांडी ने बताया साइकिल सवार भगत मुर्मू का कंधा का हड्डी टूट गया है। उसे रेफर करने की तैयारी की जा रही है। उधर बोआरीजोर के आनंद मुर्मू को सिर पर और शरीर पर चोट होने के कारण प्राथमिक चिकित्सा खबर भेजे जाने तक ईलाज चल रहा था। बीडीओ कुमार देवेश द्विवेदी की दरियादिली दोनों घायलों के परिजनों के खबर भिजवाया बोआरीजोर के घायल आनंद मुर्मू ने बताया कि कि वह रंगा मिशन में अपने मित्र के पास मिलने आए थे और लौटने के दौरान अचानक साइकिल सवार सामने आ जाने पर पर चोट आ गई। बीडीओ ने साइकिल और मोटरसाइकिल को अपने देखरेख में पर सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया।
बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More
जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More
जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More
मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More
पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More