न दरवाजा, न सड़क, न भोजन, हाल आंगनबाड़ी का, सेविका खुद साफ करती है मैला

जागता झारखंड संवाददाता प्रीतम सिंह यादव।

पाकुड़। ना सड़क न दरवाजा, मामला पाकुड़ प्रखंड अंतर्गत जोगीगोडिया पंचायत में स्तिथ नोनिहालो का केंद्र आंगनबाड़ी की है। वैसे तो इस आंगनबाड़ी में विगत कुछ महीने पहले प्राइवेट विद्यालय के रूप में चल रहा था, जिसपर खबर चलने के बाद तत्कालीन सीडीपीओ ने कार्यवाही करते हुए उक्त प्राइवेट विद्यालय को खाली करवाया था, जिसके बाद से सेविका ने स्थानीय बच्चो को लेकर सुचारू रूप से आंगनबाड़ी को चालू की लेकिन दुर्भाग्य की बात है की विगत तीन माह से बच्चो को राशन नहीं मिल रहा है, और तो और आंगनबाड़ी तक पहुंचने के लिए सड़क नहीं है, बच्चो को कच्ची सड़क जहां पानी और कीचड़ है से गुजरना पड़ता है। सेविका ने कहा की दरवाजा नहीं होने से आस पास के लोग जगह जगह पर मैला कर देते है, जिसकी सफाई भी सेविका हर दिन खुद करती है। वोही इस मामले में नई पदस्थापित सीडीपीओ से संपर्क साधने की कोशिश की गई लेकिन संपर्क नहीं हो पाया, जिसके कारण उनका बयान नहीं रखा गया। जरूरत है इस पर पहल करने की ताकि ग्रामीण के छोटे बच्चो को दिक्कत न हो और सरकार का अभियान बेहतर हो सके और झारखंड शिक्षित बन पाए।

Recent Posts

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

17 mins ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

21 mins ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

31 mins ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

9 hours ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

9 hours ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

9 hours ago