हर घर तिरंगा अभियान को लेकर प्रशासन एवं स्थानीय युवा द्वारा बाइक रैली निकाली गई

सौरभ भगत जागता झारखंड संवाददाता।

अमड़ापाड़ा। प्रखंड में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर प्रखंड प्रशासन एवं स्थानीय युवा द्वारा बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस मौके पर भारत माता की जयघोष के साथ तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। इस दौरान लोगों से घरों पर तिरंगा फहराने के लिए जागरूक किया गया।प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार देवेश द्विवेदी की अध्यक्षता में दुर्गा मंदिर से हर घर तिरंगा बाइक रैली रवाना होकर बाजार से होते हुए प्रखंड परिसर स्थित विरासत स्मारक तक पहुंची। रैली के दौरान भारत माता की जयघोष से कस्बा गूंज उठा। इस मौके पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी कुमार देवेश द्विवेदी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस को लेकर हर घर तिरंगा फहराने की मुहिम को कामयाब बनाएं। अगर किसी के पास तिरंगा नहीं है तो वह अपने संबंधित पंचायत के पंचायत सचिवालय से प्राप्त कर सकते हैं।
मौके पर प्रखंड-सह-अंचल कर्मी, जेऐसएलपीएस कर्मी, स्थानीय युवा,ग्रामीण,विभिन्न विद्यालयों के छात्र -छात्राओं समेत अन्य उपस्थित रहे।

Recent Posts

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

12 mins ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

15 mins ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

25 mins ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

9 hours ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

9 hours ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

9 hours ago