जिले के पदाधिकारियों के साथ मीडिया कर्मियों ने निकाली तिरंगा बाईक रैली

उपायुक्त ने तिरंगा बाईक रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

जागता झारखण्ड ब्यूरो।

पाकुड़। हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला मुख्यालय में जिला के पदाधिकारियों के साथ पत्रकारों ने तिरंगा बाइक रैली निकाला‌। सिद्धो कान्हू मुर्मू पार्क से उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने बाइक रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन के नेतृत्व में निकाली गई रैली में शामिल मीडिया कर्मियों एवं जनसंपर्क विभाग से जुड़े कर्मियों ने शहर का भ्रमण किया। इस रैली में शामिल अधिकारियों व मीडिया कर्मियों द्वारा भारत माता की जय,वंदे मातरम के नारे लगाए जा रहे थे। रैली में शामिल मीडिया कर्मियों ने लोगो से अपने अपने घरों के राष्ट्रीय ध्वज लगाने की अपील कर रहे थे। निकाली गई तिरंगा मोटरसाइकिल रैली सिद्धों कान्हू मुर्मू पार्क से गांधी चौक होते हुए शिव शीतला मंदिर बाइपास होते हुए पार्क पहुंचा।
बाइक रैली में जिला मुख्यालय सहित प्रखंडों के मीडिया कर्मियों भाग लिया। जिसमे उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर, अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, पाकुड़ एसडीपीओ अजीत कुमार विमल, एसएमपीओ पवन कुमार, पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार, जिला जनसंपर्क कार्यालय से राजेश कुमार, दीपाली साह, भूषण कुमार के अलावे कई पुलिस जवान शामिल थे।

Recent Posts

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

6 hours ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

7 hours ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

7 hours ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

15 hours ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

15 hours ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

15 hours ago