Categories: JHARKHANDPAKUR

राष्ट्रीय स्वयंसेवक ने शरद पूर्णिमा उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया

जागता झारखंड संवाददाता पाकुड़िया (पाकुड़) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में बुधवार की रात को पाकुड़िया स्थित उषादेबी सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में शरद पूर्णिमा उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संघ का भगवा केसरिया ध्वज फहरा कर शाखा का आयोजन हुआ,तत्प्शचात स्वयंसेवकों को सम्बोधित करते हुये प्रधानाचार्य कुशल कुमार आचार्य ने कहा कि संघ के प्रत्येक स्वयंसेवक को चंद्रमा की किरणों के समान बनना चाहिए। ताकि वे अपने गुणों से दूसरे को लाभान्वित कर सकें व देश में जो समस्या है उसे स्वयंसेवक अपने प्रभाव से दूर कर सकें। स्वयंसेवक सजग हो जाये तो देश से गरीबी, आतंकवाद जैसी समस्याए दूर हो सकती है। स्वयंसेवकों द्वारा प्रति वर्ष शरद पूर्णिमा मनाया जाता है। इस अवसर पर स्वयंसेवकों के बीच चंद्रमा का ओस गिरा खीर प्रसाद स्वरूप वितरण किया गया । इसी खीर की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए स्वयंसेवक निलय जी ने बताया कि शरद पूर्णिमा की रात स्वस्थ व सकारात्मक देने वाली मानी जाती है, क्योंकि चंद्रमा धरती के बहुत समीप होता है। शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा की किरणों में खास तरह के लवण व विटामिन आ जाते हैं। पृथ्वी के पास होने पर इसकी किरणें सीधे खाद्य पदार्थों पर पड़ती है तो उनकी क्वालिटी में बढ़ोतरी हो जाती है। मान्यता है कि शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा सोलह कलाओं से संपन्न होकर अमृत बरसाता है। इसलिए इस रात में खीर को खुले आसमान के नीचे रखा जाता है और उसे प्रसाद के रूप में खाया जाता है।

Recent Posts

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

4 mins ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

11 mins ago

कम्प्यूटर कक्ष का ताला तोड़कर चोरों ने कम्प्यूटर सेट का सामान की चोरी

जागता झारखंड संवाददाता पाकुड़िया (पाकुड़) थाना क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय पलियादाहा में कम्प्यूटर कक्ष… Read More

18 mins ago

बस और टेम्पू के टक्कर से टेम्पू सवार घायल,प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को किया पाकुड़ रेफर

जागता झारखंड संवाददाता लिट्टीपाड़ा /पाकुड़।थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा हिरणपुर मुख्य सड़क नवाडीह के समीप गुरुवार… Read More

21 mins ago

नाबालिक युवती से दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल

नाबालिक युवती से दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल जागता झारखंड संवाददाता लिट्टीपाड़ा /पाकुड़। नाबालिक… Read More

31 mins ago