एक पौधा अपने घरों में लगाएं, मुफ्त में ऑक्सीजन, फल, फूल का लाभ ले : प्रमोद आनंद

जागता झारखंड ब्यूरो साहिबगंज


साहिबगंज : गंगा मिशन कोलकाता की ओर से गंगा हरित ग्राम अभियान के तहत मंगलवार को पांचवे दिन 40 शहरवासियों के बीच पौधारोपण सह पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन शहर के भरतीया रोड स्थित बाबूलाल नंदलाल बोरा चैरिटेबल ट्रस्ट परिसर में आयोजित किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि जिला समाज कल्याण पदाधिकारी प्रमोद आनंद थे। जिला कल्याण पदाधिकारी ने कहा कि एक पौधा अपने घरों में लगाएं और मुफ्त में ऑक्सीजन, फल, फूल का आनंद ले। पौधारोपण करना अपने इच्छा के ऊपर है। पौधारोपण को लेकर जन जागरूकता फैलाना है। गंगा मिशन की ओर से पौधा वितरण व पौधारोपण का कार्यक्रम जन जागरूकता का बेहतर कार्य हो रहा है। वृक्ष से ही हमलोग को सब कुछ मिलता है। मुफ्त में रोग का इलाज का दवाई पत्ता के रूप में छाल के रूप में, जड़ के रूप में मिलता है। पेड़ पौधा से वातावरण हरा भरा रहता है। वर्षा जल संचयन व जल संरक्षण होता है। शहरवासी ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधा लगाए और अपने शहर को हरा भरा स्वच्छ सुंदर बनाए। पेड़ पौधा से ही हमारी पहचान है। पेड़ के साथ इंसान और घर की पहचान होती है। पेड़ पौधा हर घर में लगाए। वही आज लगभग 350 पौधा जिसमे नीम, पीपल, नारियल, नींबू, आम, अर्जुन, शरीफा, अनार, कटहल, मोहग्नी, जामुन, बेल का वितरण किया गया। वही नगरपालिका कन्या उच्च विद्यालय नयाटोला ओर अपग्रेड हाई स्कूल बांझी को 10 – 10 पौधा स्कूल में पौधारोपण के लिए उनके प्राचार्य को जिला कल्याण पदाधिकारी प्रमोद आनंद के हाथो दिया गया। वही चंद्रेश्वर प्रसाद सिन्हा ने कहा कि गंगा मिशन के राष्ट्रीय सचिव प्रहलाद राय गोयंका की प्रशंसा की ओर कहा कि शहर को हरा भरा करने की सोच और फलदार पौधारोपण, पौधा वितरण करने का कार्य सराहनीय है। वही जिला कल्याण पदाधिकारी प्रमोद आनंद सहित अन्य ने शहरवासियों के बीच फलदार पौधा का वितरण किया। जिला कल्याण पदाधिकारी को भी पांच फलदार पौधा दिया गया। उन्होंने अपने आवासीय परिसर में नींबू, अमरूद का पौधारोपण किया। वही मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यो के प्रयास से कार्यक्रम सफल हुआ। मौके पर मारवाड़ी युवा मंच की अध्यक्ष सारिका सुरेका, रतन अग्रवाल, नवीन कुमार, सुरेश निर्मल, धनेशर पंडित, प्रमोद पांडे, मीरा तोदी, बबिता अग्रवाल, विष्णुदेव सिंह, प्रदीप साह, मनोज पासवान, कन्हैया खुडानिया, विनोद कुमार सहित अन्य थे।

Published by
Jagta Jharkhand

Recent Posts

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान ,

मनाया गया । उत्साहपूर्वक,सभी कर्मचारियों ने एक साथ स्वच्छता शपथ ग्रहण लिया एनटीपीसी में एक पेड़… Read More

7 hours ago

भागलपुर से जागता झारखंड संवाददाता सैयद रियाज अहमद भागलपुर 18 सितम्बर 2024, खेल विभाग, बिहार… Read More

7 hours ago

डुमरी में लगातार हो रही वारिश के कारण दर्जनों घर हुए ध्वस्त।

जागता झारखंड संवाददाता विक्की कुमार चैनपुर/गुमलाडुमरी (गुमला)। डुमरी प्रखंड के खेतली, मझगांव,उदनी सहित कई ग्राम… Read More

7 hours ago

भारी बारिश ने मचाई तबाही

जागता झारखंड नरेंद्र कुमार ब्यूरो लातेहारचंदवा । प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पिछले दिनों हुई मूसलाधार बारिश… Read More

7 hours ago

ट्रक व टोटो के बीच आमने सामने टक्कर से टोटो चालक सहित यात्री जख्मी

जागता झारखण्ड संवाददाता पाकुड़िया (पाकुड़) पाकुड़िया से दुमका जानेवाली पीडब्ल्यूडी मुख्य पथ पर  बालको गांव… Read More

8 hours ago

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम को लेकर बैठक  हुई

जागता झारखण्ड संवाददाता पिंटू कुमार मंडल हिरणपुर (पाकुड): राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर बुधवार… Read More

8 hours ago