डी ए वी विद्यालय में भारतीय वायु सेना का डायरेक्ट कॉन्टैक्ट प्रोग्राम का आयोजन

यासिर अराफात ब्यूरो जागता झारखंड।

पाकुड़। स्थानीय विद्यालय डी ए वी पब्लिक स्कूल में भारतीय वायु सेना के एयर फोर्स स्टेशन सिंगारसी यूनिट के द्वारा कक्षा नवम से बारहवीं तक के बच्चों हेतु एक डायरेक्ट कॉन्टैक्ट प्रोग्राम का आयोजन विद्यालय के सभा भवन में किया गया। एयरफोर्स स्टेशन सिंगारसी से आए हुए पदाधिकारियों में स्क्वाड्रन लीडर कुलदीप गोगोई, सर्जेंट विजय सिंह, कॉरपोरल सरबजीत सिंह एवं एल ए सी देवी दयाल निराला के टीम ने भारतीय वायु सेना में भर्ती हेतु बच्चों को जागरूक करने का कार्य किया। कार्यक्रम की शुरुआत वायु सेना के पदाधिकारियों एवं विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य ललन कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तत्पशत वर्ग नवम के छात्राओं द्वारा देशभक्ति पर आधारित एक एकांकी का प्रदर्शन किया गया। वायु सेना के टीम द्वारा प्रोजेक्ट के माध्यम से बच्चों को वायु सेना के जवानों का वीरता एवं साहसिक कार्यों का प्रदर्शन किया गया। बच्चों को संबोधित करते हुए स्क्वाड्रन लीडर गोगोई जी ने फाइटर प्लेन, ए एल एच, मिराज, कैनन आदि के बारे में गहन जानकारी दी एवं आई एफ एस ज्वाइन करने हेतु प्रेरित किया। मौके पर ही उन्होंने बच्चों के उत्सुकता भरे विभिन्न प्रकार के प्रश्नों के उत्तर से उन्हें अवगत कराया।
प्रभारी प्राचार्य ललन कुमार ने वायु सेना के टीम को धन्यवाद ज्ञापन करते हुए उन्हें पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र से सम्मानित किया।

Recent Posts

जुलूस ए मोहम्मदी मे मुस्लिम यूथ वेलफेयर सोसाइटी ने  पावरगंज चौक मे स्टाल लगा कर नबी के दीवानो का इस्तकबाल किया।

जागता झारखंड ब्यूरो चीफ  मीर उबैद उल्लाह  लोहरदगा लोहरदगा : हर साल की तरह इस… Read More

3 hours ago

कांग्रेस को मजबूत करते हुए सभी का सुख-दुख में साथ देना है कांग्रेस का मकसद महेंद्र

कांग्रेस को मजबूत करते हुए सभी का सुख दुःख में साथ देना है कांग्रेस का… Read More

3 hours ago

कत्ल की बढ़ती रफ्तार ने एक और युवक को कुचला।

जागता झारखंड जिला ब्यूरो गिरिडीह: तिसरी:मामला तिसरी प्रखंड के ग्राम पंचायत बेलवाना का है जहाँ… Read More

5 hours ago

लगातार मूसलाधार बारिश के बावजुद भी भारी तादाद में उमड़े आशिके रसूल,हर्षोल्लास से मनाया गया ईद मिलादुन्नबी।

जागता झारखण्ड ब्यूरो चीफ ज़फरुल हसन गिरिडीह जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश के… Read More

5 hours ago

गया वालों की मांग रेलवे ने कर दी पूरी, 426 करोड़ रुपये भी मिले; अब डालटनगंज तक नई रेल लाइन।

जागता झारखण्ड डेस्क पलामू। भारतीय रेलवे बिहार और झारखंड के बीच एक नई रेल लाइन… Read More

8 hours ago

हिसरी में बारह रबीउल अव्वल के मौके पर निकाला गया जुलुस-ए-मोहम्मदी

हुजूर की आमद के नारों से पूरा क्षेत्र रहा गुंजयमान रहमत की बारिश मे पूरे… Read More

8 hours ago