Categories: पलामू

JSLPS में सक्रिय दीदी (AW)और अन्य कैडरो की मानदेय हो बढ़ोतरी: संदीप सरकार

अरविंद अग्रवाल,जागता झारखंड


छत्तरपुर (पलामू) : प्रमंडल मुख्यालय डाल्टनगंज शहर में JSLPS के झारखंड राज्य आजीविका कैडर संघ का बैठक किया गया। जिसमें मुख्य रूप से jslsp  में कार्यरत सक्रिय दीदी FL CRP,  GCRP उपस्थित रहे। संघ के लोगो ने सक्रिय दीदी तथा अन्य कैडर जो गांव/ पंचायत स्तर पर अपने योगदान दे रहे है  वैसे कैडरो को 2014 से अब तक मानदेय की बढ़ोतरी नहीं की जाने पर नाराजगी जताई।
IPRP& BAP संघ सह ऑल कैडर संघ पलामू जिला अध्यक्ष संदीप सरकार ने काहा की मुख्यमंत्री दीदी किचन योजना, कोविड काल में सर्वे से लेकर महिलाओं को छोटे-छोटे ऋण दिलवाना तथा स्व रोजगार से जोड़ना एवं स्वावलंबी बनाने हेतु सरकार की सपना को गांव स्तर कार्यरत सक्रिय दीदी (AW) तथा अन्य गांव स्तर की कैडर दीदी के द्वारा प्रतिदिन समूह ग्राम संगठन और CLF में घूम घूम कर की जाती है जबकि बदले में प्रत्येक महीना मात्र 1500 रू मानदेय दिया जाता है। जिसमे परिवार का भरण पोषण कैसे किया जाएगा अंदाजा लगा सकते है। सरकार की सपना को जमीन पर उतारने का काम कर रहे है वैसे लोगो पर निश्चित रूप से पहल करनी चाहिए।
पांडू प्रखंड में कार्यरत सक्रिय दीदी सरिता देवी के द्वारा बताया गया की हम सभी कैडर दीदी jslps  में 2014 से लगातार सेवा दे रहे है परन्तु हमारी मानदेय में अब तक वृद्धि नहीं हुई है। यहां तक की मातृत्व छुट्टी की मानदेय भी  BPM या अन्य पदाधिकारी के द्वारा काट दी जाती है। हमारी मानदेय दैनिक मजदूर से भी कम है
यदि विभाग तथा सरकार के द्वारा कोई पहल नही जाती है तो हमलोग चरनबद्ध आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
मौके पर ममता देवी सुषमा देवी उषा देवी गीता देवी,
सजदा साहिन पूजा देवी संगीता देवी सहित सैकड़ों में Jslps में कार्यरत दीदी उपस्थित रहे।

Published by
Jagta Jharkhand

Recent Posts

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान ,

मनाया गया । उत्साहपूर्वक,सभी कर्मचारियों ने एक साथ स्वच्छता शपथ ग्रहण लिया एनटीपीसी में एक पेड़… Read More

6 hours ago

भागलपुर से जागता झारखंड संवाददाता सैयद रियाज अहमद भागलपुर 18 सितम्बर 2024, खेल विभाग, बिहार… Read More

6 hours ago

डुमरी में लगातार हो रही वारिश के कारण दर्जनों घर हुए ध्वस्त।

जागता झारखंड संवाददाता विक्की कुमार चैनपुर/गुमलाडुमरी (गुमला)। डुमरी प्रखंड के खेतली, मझगांव,उदनी सहित कई ग्राम… Read More

6 hours ago

भारी बारिश ने मचाई तबाही

जागता झारखंड नरेंद्र कुमार ब्यूरो लातेहारचंदवा । प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पिछले दिनों हुई मूसलाधार बारिश… Read More

6 hours ago

ट्रक व टोटो के बीच आमने सामने टक्कर से टोटो चालक सहित यात्री जख्मी

जागता झारखण्ड संवाददाता पाकुड़िया (पाकुड़) पाकुड़िया से दुमका जानेवाली पीडब्ल्यूडी मुख्य पथ पर  बालको गांव… Read More

6 hours ago

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम को लेकर बैठक  हुई

जागता झारखण्ड संवाददाता पिंटू कुमार मंडल हिरणपुर (पाकुड): राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर बुधवार… Read More

6 hours ago