झारखंड के पलामू मे लगातार शीतलहर एवं कन कनि से लोग परेशान!

शाम ढलते ही घरों में दुबक रहे हैं लोग, ठंड से हर तबका है परेशान किसान के कई तरह के फसल हो रही है चौपट।

सुधीर यादव ब्यूरो चीफ जागता झारखंड पलामू।

मनातू (पलामू ) : पुरे देश सहित पूरे झारखंड समेत पलामू जिला शीतलहर की चपेट में है। कड़ाके के ठंड से आम आवाम गरीब तबके के लोग ठीठूर रहे हैं। पूस की रात इस बार जमकर पाला बरस रही है। पाला गिरने से कंकनी और ठंड का प्रकोप अपने पूरे शबाब पर है। पूरे जनमानस विवस और परेशान है। खासकर पशु पक्षी और जीव जंतु पर यह ठंड भारी पड़ रहा है। अब तक ठंड लगने से दर्जनों जानवर की मौत हो चुकी है। वही लोग जो ठंड से खास लोग परेशान हैं। ठंड लगने से कई लोग बीमार पड़े हुए। सर्दी खासी जुकाम लकवा से भी पीड़ित है। निजी और सरकारी अस्पताल में मरीज की लंबे-लंबे कतारे देखने को मिल रही है। ठंड से बचने के लिए लोग देर सुबह तक घरों में दुबके रहने केा विवस है। जबकि शाम ढलते ही चौक चौराहा और सड़कों पर सन्नाटा प्रसर हुआ नजर आ रहा है। इस बार ठंड से बचने के लिए चौक चौराहों पर प्रशासन की ओर से अलाव की भी व्यवस्था नहीं की गई है। ऐसे में खास कर राहगीरों को कहीं आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। ठंड से गरीब टपके के लोग खास परेशान है। कई जगह लोग लकड़ी का अलाव जलाकर ठंड की रात गुजरने को मजबूर है। पलामू जिले में गरीब टपके के लोग गुर्जर बसर करते हैं जैसे बिरहोर परहिया डोम कोल्ह एवं आदिम जनजाति के लोग परिवार जैसे कड़ाके की ठंड से पीड़ित नजर आ रहे हैं। अभी का मौसम जैसे स्कूली बच्चे कड़ाके के ठंड में भी स्कूल पहुंच रहे हैं।

झारखंड के पलामू कृषि प्रधान जिला है। यहां बड़े पैमाने पर खेती की जाती है और सब्जी की खेती भी बड़े पैमाने पर होती है। यहां का सब्जी उत्पादन बिहार उड़ीसा बंगाल के अलावा दूसरे प्रदेशों में भेजा जाता है। अधिक से अधिक पाला गिरने से आलू मटर टमाटर सरसों अरहर मौसमी आदि रवि की फसल प्रभावित होने लगी है। ऐसी स्थिति में किसान मायूस नजर आ रहे हैं। किसानों का कहना है कि विगत दिनों में मौसम बदलाव बारिश में धान आदि खरीफ फसल की बर्बादी हुई है इसका मुआवजा नुकसान भारी उठाना पड़ा है।

Recent Posts

नाला एवं चकनयापाड़ा में वार्षिक आमसभा आयोजित,मौजूद रहे विधानसभा अध्यक्ष

जागता झारखंड ब्यूरो संतोष कुमार जामताड़ा:- ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार आजीविका महिला संकुल स्तरीय… Read More

1 day ago

परिवर्तन संकल्प यात्रा की सफलता को लेकर भाजपा की हुई बैठक

जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा दुमका:- विधानसभा चुनाव की तैयारी के साथ साथ झारखंड सरकार को… Read More

1 day ago

करमाटांड़ आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक  स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड का वार्षिक आमसभा आयोजन किया गया

करमाटांड़ जागता झारखंड संवाददाता अशोक कुमार मंडल:- आज करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के पंचायत भवन में… Read More

1 day ago

जर्मन हैंगर पंडाल खोलने के दौरान लौहे का पीलर गिरने से एक मजदूर हुआ घायल

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- शुक्रवार को धेनुकडीह विधालय मैदान के समीप बीते दिनों आयोजित… Read More

1 day ago

डुगरूपाडा मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ फाईनल मैच, विस अध्यक्ष ने दोनों टीमों को किया पुरस्कृत आई

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत डुगरूपाड़ा मैदान में  शुक्रवार को… Read More

1 day ago

बाबूपुर पंचायत भवन में पांच दिवसीय सब्जी एंव उद्यानिकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा): शुक्रवार को कुंडहित प्रखंड स्थित बाबुपुर पंचायत भवन में जिला… Read More

1 day ago