झारखंड के पूर्व मंत्री के भाई धनंजय त्रिपाठी खामडी़ह में क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया।

जागता झारखंड संवाददाता सतबरवा।

सतबरवा पलामू: सतबरवा प्रखंड ग्राम खामडी़ह में दिन रविवार को क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य अतिथि झारखंड पूर्व मंत्री के छोटा भाई धनंजय त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी विवेकानंद त्रिपाठी, बारी मुखिया पति विनय सिंह,का आगमन हुआ। वही झारखंड के पूर्व मंत्री के भाई धनंजय त्रिपाठी खामडी़ह में क्रिकेट टूर्नामेंट मैच का शुभारंभ डाल्टनगंज खिलाड़ी व बरवइया खिलाड़ी के उपस्थिति में फीता काट कर व बैटिंग कर किया। जहां पर धनंजय त्रिपाठी ने कहा कि क्रिकेट मैच युवाओं के लिए एक पहचान है जो अच्छे तरीका से खेल कर युवा अपने और अपने राज्य को ऊंचे मुकाम तक ले जा सकते हैं। वहीं उन्होंने कहा कि खेल चाहे जो भी हो छोटा बड़ा नहीं होता है खेल-खेल होता है हर खेल में विजेताएं होती हैं व हर खेल को प्राथमिकताएं दी गई हैं किसी भी खेल में खेल-खेलकर अगर कोई जीतता है तो उसे सामान के साथ पराजित किया जाता है। इसलिए खेल युवाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण है युवाओं को कोई भी खेल मन लगाकर खेलना चाहिए। वही समाजसेवी विवेकानंद त्रिपाठी ने कहा कि भाग दौड़ वाले खेल में रन‍िंग करने से धमन‍ियों का ब्‍लड फ्लो अच्‍छा होता है। इससे हार्ट को पर्याप्‍त मात्रा में ऑक्‍सीजन म‍िलता है। इससे हार्ट र‍िस्‍क को कम करने में मदद म‍िलती है। एक शोध के अनुसार, रोज 5 से 10 म‍िनट रन‍िंंग करने से हार्ट र‍िस्‍क को काफी हद तक कम क‍िया जा सकता है। इसलिए युवाओं के पास दौड़ लगाने के लिए समय नहीं है तो वह मैच फुटबॉल अवश्य खेले उससे दो फायदा होते हैं खेल भी खेल लिए दौड़ भी लगा लिए क्रिकेट देखने में जितना मजा आता है, उतना ही फायदा इस खेल को खेलना होता है। भरपूर एनर्जी इस खेल से आपको भरपूर एनर्जी, फ्रेश एयर और फ्रेंडली कम्पटीशन मिलता है। जहां पर समाजसेवी मुखिया उम्मीदवार नरेंद्र चौधरी, समाजसेवी धनंजय पाठक, समाजसेवी मृत्युंजय तिवारी, समाजसेवी बृजेश तिवारी, अखिलेश चंद्रवंशी, अनुज ठाकुर, निवास ठाकुर, के साथ सैकड़ो ग्रामीण जनता मुख्य पर उपस्थित थे।

Recent Posts

जुलूस ए मोहम्मदी मे मुस्लिम यूथ वेलफेयर सोसाइटी ने  पावरगंज चौक मे स्टाल लगा कर नबी के दीवानो का इस्तकबाल किया।

जागता झारखंड ब्यूरो चीफ  मीर उबैद उल्लाह  लोहरदगा लोहरदगा : हर साल की तरह इस… Read More

2 hours ago

कांग्रेस को मजबूत करते हुए सभी का सुख-दुख में साथ देना है कांग्रेस का मकसद महेंद्र

कांग्रेस को मजबूत करते हुए सभी का सुख दुःख में साथ देना है कांग्रेस का… Read More

3 hours ago

कत्ल की बढ़ती रफ्तार ने एक और युवक को कुचला।

जागता झारखंड जिला ब्यूरो गिरिडीह: तिसरी:मामला तिसरी प्रखंड के ग्राम पंचायत बेलवाना का है जहाँ… Read More

4 hours ago

लगातार मूसलाधार बारिश के बावजुद भी भारी तादाद में उमड़े आशिके रसूल,हर्षोल्लास से मनाया गया ईद मिलादुन्नबी।

जागता झारखण्ड ब्यूरो चीफ ज़फरुल हसन गिरिडीह जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश के… Read More

5 hours ago

गया वालों की मांग रेलवे ने कर दी पूरी, 426 करोड़ रुपये भी मिले; अब डालटनगंज तक नई रेल लाइन।

जागता झारखण्ड डेस्क पलामू। भारतीय रेलवे बिहार और झारखंड के बीच एक नई रेल लाइन… Read More

7 hours ago

हिसरी में बारह रबीउल अव्वल के मौके पर निकाला गया जुलुस-ए-मोहम्मदी

हुजूर की आमद के नारों से पूरा क्षेत्र रहा गुंजयमान रहमत की बारिश मे पूरे… Read More

8 hours ago