जितनी पुरानी धरती है उतनी ही पुरानी आदिकाल से हमारा धर्म सरना पूजा है। विधायक डॉ० कुशवाहा शशि भूषण मेहता।

जागता झारखंड संवाददाता सतबरवा।

सतबरवा पलामू: सतबरवा प्रखंड पंचायत रेवारातु ग्राम चांपी मंझली झरियां में दिन शनिवार को द्वितीय सरणा झंडा बदली का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य अतिथि डॉ० कुशवाहा शशि भूषण मेहता व विशिष्ट अतिथि सतबरवा जिला परिषद सुधा कुमारी हुए शामिल जहां पर विधायक डा़0 कुशवाहा शशी भुषण मेहता के द्वारा दीप प्रवजलित कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। वही सरना समाज के लोगों द्वारा पूरे विधिपूर्वक दीप अगरबत्ती दिखाकर व ढोल मांदर नगाड़े के साथ उपस्थित सरना समाज के लोगों द्वारा प्रकृति पूजा कर सरना स्थान पर सरना झंडा को अखाड़ा में खड़ा किया गया। वही द्वितीय सरना झंडा कार्यक्रम के सदस्य द्वारा सभी अतिथियों को आदिवासी रीति रिवाज से हाथ धुआ कर प्रसाद के रूप में चूड़ा, बदाम, दिया गया। वही अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सरना समाज कमेटी के द्वारा स्वागत किया गया। उसी दरमियान पांकी विधानसभा विधायक डॉक्टर कुशवाहा शशि भूषण मेहता ने 11000 रुपया सहयोग राशि देते हुए कहा की जितना पुराना धरती है उतना ही पुराना सरना धर्म आदिकाल से है जिसे हम सभी मानते हैं वहीं उन्होंने कहा कि इस धर्म को हम सभी को सनातनी धर्म की तरह बढ़-चढ़कर मानना चाहिए इस धर्म में जल जंगल जमीन से जुड़े प्राकृतिक का पूजा किया जाता है वही सरना कमेटी के सदस्य विष्णु देव उरांव अपने समाज के लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि हम सभी आदिवासियों को आदि कुडुख सरना समाज के बारे में जानना जरूरी है। आज हमारे परिवार के लोग अपने रीति रिवाज को भूल गए हैं। जिसे बताना हम सभी का अधिकार है। अपने भाषा को लोग भूल गए हैं आदिवासियों को जरूरी है। पढ़कर कुडुख भाषा का प्रयोग करना वहीं उन्होंने कहा कि सरहुल पूजा हम सभी के जीवन का अनमोल पूजा है। इससे हम सभी को प्रेरणा मिलता है कि जल जंगल जमीन बचाना अति आवश्यक है। सरहुल पूजा प्रकृति का पूजा है जहां पर जिला परिषद पति अजय उरांव, विधायक प्रतिनिधि राणा प्रताप कुशवाहा, समाजसेवी आशीष सिंहा, महेश यादव, बच्चन ठाकुर, संजय तुरी, अध्यक्ष बिरन उरांव, बालदेव उराव, सचिव उरांव, कन्हाई उरांव, श्रवण उरांव, कोषाध्यक्ष अनिल उरांव, मंगलदेव उरांव, पाहन बिगन उरांव, अध्यक्ष विष्णुदेव उरांव, के साथ भारी संख्या में सरना समाज के लोग मौके पर उपस्थित थे।

Recent Posts

नाला एवं चकनयापाड़ा में वार्षिक आमसभा आयोजित,मौजूद रहे विधानसभा अध्यक्ष

जागता झारखंड ब्यूरो संतोष कुमार जामताड़ा:- ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार आजीविका महिला संकुल स्तरीय… Read More

22 hours ago

परिवर्तन संकल्प यात्रा की सफलता को लेकर भाजपा की हुई बैठक

जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा दुमका:- विधानसभा चुनाव की तैयारी के साथ साथ झारखंड सरकार को… Read More

22 hours ago

करमाटांड़ आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक  स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड का वार्षिक आमसभा आयोजन किया गया

करमाटांड़ जागता झारखंड संवाददाता अशोक कुमार मंडल:- आज करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के पंचायत भवन में… Read More

22 hours ago

जर्मन हैंगर पंडाल खोलने के दौरान लौहे का पीलर गिरने से एक मजदूर हुआ घायल

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- शुक्रवार को धेनुकडीह विधालय मैदान के समीप बीते दिनों आयोजित… Read More

22 hours ago

डुगरूपाडा मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ फाईनल मैच, विस अध्यक्ष ने दोनों टीमों को किया पुरस्कृत आई

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत डुगरूपाड़ा मैदान में  शुक्रवार को… Read More

22 hours ago

बाबूपुर पंचायत भवन में पांच दिवसीय सब्जी एंव उद्यानिकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा): शुक्रवार को कुंडहित प्रखंड स्थित बाबुपुर पंचायत भवन में जिला… Read More

22 hours ago