राजनीतिक दल के नेता पर दुष्कर्म का आरोप।

ब्यूरो रिपोर्ट : जागता झारखण्ड
मेदिनीनगर। मनातू थाना क्षेत्र में एक लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है. दुष्कर्म का आरोप एक राष्ट्रीय राजनीतिक दल के भाजपा मंडल अध्यक्ष पर लगा है। पीड़िता ने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी है. पुलिस ने पूरे मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया है. घटना के बाद आरोपी मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र यादव फरार है.पीड़िता के परिजनों के अनुसार पीड़िता अपनी नानी के घर रहा करती थी, इसी क्रम में रविवार को वह महुआ चुनकर वापस लौट रही थी. घटना के बाद पीड़िता और उसके परिजनों को पुलिस के पास शिकायत करने से मना किया गया था. महुआ चुनकर वापस लौटने के दौरान आरोपी ने उसे बुलाया और अपने घर में ले जाकर दुष्कर्म किया।पीड़िता के परिजनों के अनुसार आरोपी ने लड़की से कहा था कि मां बुला रही थी. पीड़िता आरोपी की मां से मिलने के लिए उसके घर में गई थी इसी क्रम में उसके साथ दुष्कर्म की घटना हुई है. घटना के बाद आरोपी ने पीड़िता को धमकी भी दी थी. दुष्कर्म की घटना से कई दिनों पहले से पीड़िता पर आरोपी बात करने के लिए दबाव बना रहा था।मनातू के थाना प्रभारी निर्मल उरांव ने बताया कि पूरे मामले में एफआईआर दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि पुलिस पूरे मामले में आगे की छानबीन कर रही है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कई इलाकों में छापेमारी भी कर रही है।

Recent Posts

नाला एवं चकनयापाड़ा में वार्षिक आमसभा आयोजित,मौजूद रहे विधानसभा अध्यक्ष

जागता झारखंड ब्यूरो संतोष कुमार जामताड़ा:- ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार आजीविका महिला संकुल स्तरीय… Read More

13 hours ago

परिवर्तन संकल्प यात्रा की सफलता को लेकर भाजपा की हुई बैठक

जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा दुमका:- विधानसभा चुनाव की तैयारी के साथ साथ झारखंड सरकार को… Read More

13 hours ago

करमाटांड़ आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक  स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड का वार्षिक आमसभा आयोजन किया गया

करमाटांड़ जागता झारखंड संवाददाता अशोक कुमार मंडल:- आज करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के पंचायत भवन में… Read More

13 hours ago

जर्मन हैंगर पंडाल खोलने के दौरान लौहे का पीलर गिरने से एक मजदूर हुआ घायल

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- शुक्रवार को धेनुकडीह विधालय मैदान के समीप बीते दिनों आयोजित… Read More

13 hours ago

डुगरूपाडा मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ फाईनल मैच, विस अध्यक्ष ने दोनों टीमों को किया पुरस्कृत आई

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत डुगरूपाड़ा मैदान में  शुक्रवार को… Read More

13 hours ago

बाबूपुर पंचायत भवन में पांच दिवसीय सब्जी एंव उद्यानिकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा): शुक्रवार को कुंडहित प्रखंड स्थित बाबुपुर पंचायत भवन में जिला… Read More

13 hours ago