सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता वक्त की जरूरत: एसडीओ

जागता झारखंड राजमहल संवाददाता प्रदीप मंडल का रिपोर्ट:


मंगलहाट में जागता झारखंड कार्यालय का उद्घाटन

सभी के सहयोग से जागता झारखंड कम समय में पाठकों के दिल में जगह बना लिया: जिला ब्यूरो चीफ

राजमहल ,मंगलहाट। साहिबगंज जिला के प्रखंड राजमहल में स्थित मंगलहाट में स्थानीय जागता झारखंड दैनिक अखबार का रविवार को  कार्यालय का उद्घाटन हुआ। मुख्यातिथि राजमहल अनुमंडल पदाधिकारी  कपिल कुमार, विशिष्ठ अतिथि जागता झारखंड के संपादक आलम, ज़िला ब्यूरो बच्चन कुमार पाठक, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि राजेश मंडल व अन्य ने दीप प्रज्वलित कर कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों का स्वगात करते हुए ब्यूरो चीफ बच्चन कुमार पाठक ने कहा कि सभी के सहयोग से आज जागता झारखंड कम समय में पाठकों के दिल में जगह बनाने में कामयाब हुआ है। अखबार के सभी संवाददाता व पूरी टीम जन-जन की आवाज बनने का अथक प्रयास कर रही है। पूरे राज्य में जागता झारखंड को लोग पसंद कर रहे हैं। देश-दुनिया की खबरों के साथ अखबार में स्थानीय खबरों को प्राथमिकता दी जा रही है। जल्द ही जागता झारखंड राज्य के प्रमुख अखबारों की कतार में शामिल हो जाएगा। उन्होंने उपस्थित लोगों से जागता झारखंड के संवाददाताओं को सहयोग करने की अपील की। मुख्यातिथि राजमहल एसडीओ कपिल कुमार ने कहा कि स्थानीय कार्यालय का उद्घाटन से लोकल खबरों को उचित स्थान मिलेगा। आज के दौर में अब अखबार खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती। छोटे इलाकों के भी स्थानीय खबरों को महत्व मिल रहा है। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने मीडिया की भूमिका के बारे में कहा था कि पत्रकारिता नकारात्मक नहीं सकारात्मक होनी चाहिए। एसडीओ ने कहा कि समाचार पत्रों का देश के निर्माण में अहम रोल है। जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि राजेश मंडल ने कहा कि जागता झारखंड पत्रकारिता के क्षेत्र में झारखंड को जगाने वाला है। कम समय में अखबार ने लोगों की बीच अपनी पहचान बनाई है। कामना है कि जागता झारखंड जन-जन की आवाज बने। मुखिया प्रतिनिधि दुर्गा मंडल ने कहा कि जागता झारखंड उभरता हुआ अखबार है। जिसने कम समय में लोगों के बीच अपनी जगह बना ली है। क्षेत्र की समस्या से जुड़ी खबरों को अखबार में स्थान मिल रहा है। जिससे अधिकारियों तक जनता की बात पहुंच रही है। जागता झारखंड जन समस्याओं के निराकरण में अहम भूमिका निभा रहा है। मुखिया प्रतिनिधि मनीष टूडू ने कहा कि आधुनिक युग में भी पत्रकारिता का अहम योगदान है। जागता झारखंड सकारात्मक पत्रकारिता करते हुए आगे आगे बढ़ रहा है।
———————–
आम आदमी की आवाज बन रहा जागता झारखंड: संपादक एहसान आलम

जागता झारखंड आज अपने संवाददाताओं की मेहनत व पाठकों से मिल रहे प्यार की बदौलत आम आदमी की आवाज बन रहा है। बदलते दौर में ग्रामीण क्षेत्रों की खबरों को अखबार प्रमुखता से जगह दे रहा है। ताकि जन समस्याओं को दूर करने में अधिकारियों के ध्यान आकृष्ट कराया जा सके। पत्रकारिता समाज व उससे जुड़ी व्यवस्था का आईना है। उन्होंने कहा कि यहां के लोग अपनी समस्या जागता झारखंड के पत्रकार को बताएं ताकि उनकी समस्या के निराकरण में अखबार अपनी भूमिका निभा सके। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं। ऐसी प्रतिभाओं व उनके संघर्ष को जागता झारखंड अपने पन्नों पर दर्ज करेगा। ताकि  ऐसे संघर्षशील लोगों की सक्सेस स्टोरी से  समाज को प्रेरणा मिले। उन्होंने सभी अतिथियों व आगन्तुकों का आभार जताया। मंच का संचालन जागता झारखंड के राजमहल संवाददाता  प्रदीप मंडल ने किया। इसके पूर्व सभी अथितियों का स्वागत अंग वस्त्र व बुके देकर किया गया। मौके पर इंडियन पंच के जिला प्रभारी रब नवाज आलम,इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के अजय भारत के जिला प्रभारी आनंद चौधरी उर्फ बबलू, संथाल हुल एक्सप्रेस के जिला प्रभारी सुभाष मोदी, इंडियन पंच तालझारी संवाददाता संजय कुमार, जागता झारखंड मैनेजमेंट कमिटी सदस्य मो शमीम अहसन, गोड्डा जिला  जागता झारखंड प्रखंड महागामा के संवाददाता हाफिज नसीम अंसारी, पवन मंडल, स्वंतदाता भरत मंडल, सुभाष घोष , सुदर्शन पासवान,सकलदीप मंडल, वासुदेव मंडल, अजय कुमार दास, बिंदेश्वरी यादव, दिलीप कर्मकार, आनंदी मंडल, राजेश साह, मो याक़ूब, जागता झारखंड संवाददाता हुमायूं कबीर, प्रदीप मंडल, श्रवण मंडल, मनीष टुडू, वासुदेव मंडल, दुर्गा मंडल,  सुभाष घोष, सुभाष चंद्र दास, सुदर्शन पासवान, राजेश शाहा,शोभिन मंडल, रिया कुमारी,जीविका कुमारी,टिया कुमारी,ऋषभ मंडल,सौरव मंडल व दर्जनों  ग्रामीण मौजूद थे।

Published by
Jagta Jharkhand

Recent Posts

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

2 hours ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

2 hours ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

2 hours ago

कम्प्यूटर कक्ष का ताला तोड़कर चोरों ने कम्प्यूटर सेट का सामान की चोरी

जागता झारखंड संवाददाता पाकुड़िया (पाकुड़) थाना क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय पलियादाहा में कम्प्यूटर कक्ष… Read More

2 hours ago

बस और टेम्पू के टक्कर से टेम्पू सवार घायल,प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को किया पाकुड़ रेफर

जागता झारखंड संवाददाता लिट्टीपाड़ा /पाकुड़।थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा हिरणपुर मुख्य सड़क नवाडीह के समीप गुरुवार… Read More

2 hours ago

नाबालिक युवती से दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल

नाबालिक युवती से दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल जागता झारखंड संवाददाता लिट्टीपाड़ा /पाकुड़। नाबालिक… Read More

3 hours ago