छात्राओं के बीच पहुँच चलाया महिला स्वास्थ्य जागरुकता कार्यक्रम

जागता झारखण्ड ब्यूरो यूपी

जौनपुर ब्यूरो ! महिलाओं के उत्तम स्वास्थ्य, शारीरिक देखभाल, और महिला सशक्तिकरण को गति प्रदान करने के लिए रामचरित्तर महाविद्यालय पौनी जौनपुर में एंजेल स्किल डेवलपमेंट इंस्टिट्यूट नें महिला जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। एंजेल स्किल इंस्टिट्यूट के प्रबंधक संजीव मिश्र नें थानागद्दी निवासी जनपद के मिडिया पत्रकार पंकज सीबी मिश्रा कों बताया कि इंस्टिट्यूट द्वारा महिला स्वास्थ्य जागरुकता प्रोग्राम चलाया जा रहा। जिसके अंतर्गत बुधवार कों रामचरितर महाविद्यालय के छात्राओं को उनके स्वास्थ्य के प्रति और महिलाओं में पायी जाने वाली सामान्य और गंभीर बीमारियों के प्रति डॉ चाँदनी मिश्रा द्वारा जागरूक किया गया। डॉ चाँदनी मिश्रा ने बताया कि बीमारी के बारे जानकारी न होने के कारण छात्राओं को चाहे अनचाहे कई शारीरिक और मानसिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। गंभीर बीमारियों से बचने और परेशानीयों का सामना करने के लिए जागरूक होना जरुरी है । डॉ चांदनी मिश्रा नें कहा कि सही समय से जानकारी होने से सही उपचार प्राप्त कर छात्राएं आने वाली समस्याओं से बच सकती है। अपने स्वास्थ से संबंधित जानकारी प्राप्त कर छात्राओं में काफी उत्साह दिखा । इस मौके पर रामचरित्तर महाविद्यालय के प्रबंधक सौरभ यादव, एंजेल स्किल डेवलपमेंट इंस्टिट्यूट के एमडी संजीव मिश्रा, महाविद्यालय की शिक्षिका सरोज, नम्रता, सुमन देवी के साथ छात्राएं उपस्थित रही ।

Recent Posts

झामुमो से राजमहल विधानसभा प्रत्याशी के लिए रजनी कान्त यादव ने दिया आवेदन।

बचन कुमार पाठक, ब्यूरो चीफ जागता  झारखंड साहिबगंजसाहिबगंज:झारखंड में चुनाव की घोषणा होते ही विभिन्न… Read More

3 hours ago

छोटानागपुर कल्याण निकेतन की अनोखी पहल: “संविधान लाइव” गेम से बनेंगे जागरूक नागरिक

जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : छोटानागपुर कल्याण निकेतन ने हाल ही में बरटोली स्कूल में… Read More

3 hours ago

विधानसभा चुनाव को लेकर घाघरा प्रशासन हुई अलर्ट, कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो घाघराअगले महीने होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी को… Read More

4 hours ago

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़

मीडिया कोषांग गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम… Read More

12 hours ago

पाकुड़ करेगा वोट 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है विधानसभा… Read More

12 hours ago

वोट करेगा पाकुड़ 20 नवम्बर को वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है सबको… Read More

12 hours ago