सरकार खिलाड़ियों को दे रही है सारी सुविधाएं, लाभ उठायें : सगीर अंसारी
लोहरदगा
लोहरदगा 22 अगस्त जिला लोहरदगा के हरही में शहीद शेख भिकारी मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। मालूम हो कि हर साल की तरह इस साल भी लोहरदगा जिला हरही में शहीद शेख भिकारी के नाम पर फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था. जिसमें 24 टीमों ने भाग लिया। इस टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सुखदेव भगत थे और विशिष्ट अतिथि के रूप में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष और उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के प्रभारी सगीर अंसारी उपस्थित थे. इस अवसर पर विजेता टीम को सम्मानित किया गया टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मे सगीर अहमद अंसारी ने कहा कि खेल से शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक शक्ति मिलती है. पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी जरूरी है। झारखंड सरकार की ओर से खेल को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चलायी जा रही हैं. वहीं, मौजूदा सरकार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को सीधे नौकरी भी दे रही है. मैं इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी टीमों को बधाई देता हूं और शहीद शेख भिकारी को याद करने और उनके नाम पर खैल का आयोजन करने के लिए टूर्नामेंट के सभी आयोजकों को धन्यवाद देता हूं। इसके लिए समिति के सभी लोगों को बधाई. हमें अपने पूर्वजों के बलिदान को याद रखना चाहिए। उन्होंने समिति के लोगों व सभी खिलाड़ियों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर खेल को बढ़ावा देने को कहा. खेल की दुनिया में नाम और पैसा भी कमाया जा सकता है और नाम भी रौशन किया जा सकता है। आज हमारे झारखंड के खिलाड़ियों की प्रशंसा पूरी दुनिया में हो रही है. मैं सभी खिलाड़ियों से अपील करता हूं कि आप भी अपनी मेहनत और लगन से खेल की दुनिया में अपने गांव, क्षेत्र, ब्लॉक, जिला, राज्य और देश का नाम रोशन करें।
जागता झारखंड ब्यूरो संतोष कुमार जामताड़ा:- ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार आजीविका महिला संकुल स्तरीय… Read More
जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा दुमका:- विधानसभा चुनाव की तैयारी के साथ साथ झारखंड सरकार को… Read More
करमाटांड़ जागता झारखंड संवाददाता अशोक कुमार मंडल:- आज करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के पंचायत भवन में… Read More
मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- शुक्रवार को धेनुकडीह विधालय मैदान के समीप बीते दिनों आयोजित… Read More
मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत डुगरूपाड़ा मैदान में शुक्रवार को… Read More
मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा): शुक्रवार को कुंडहित प्रखंड स्थित बाबुपुर पंचायत भवन में जिला… Read More