ईद-उल -अजहा कल इदगाहो में पढ़ी जाएगी बकरीद की नमाज लोगो में उत्साह

जागता झारखंड संवाददाता शहादत अली नारायणपुर:- (जामताड़ा) इस्लामी कैलेंडर के अनुसार, हर साल आखिरी माह ज़ु अल-हज्जा की 10वीं तारीख को बकरीद का पर्व मनाया जाता है। इस साल बकरीद 17 जून 2024 सोमवार को मनाई जाएगी जिसको लेकर मुस्लिम समाज के लोगों में काफी उत्साह है। बकरीद की नमाज ईदगाहों में अदा की जानी है इसको लेकर रविवार को प्रखंड के विभिन्न ईदगाह एवं मस्जिद कमिटी ने कई पहलुओं को ध्यान में रखते हुए बकरीद नमाज सुबह 6:00 से 7:00 के बीच पढ़ने का निर्णय लिया है,मस्जिद के इमाम कमेटी के सदर ने त्यौहार शांतिपूर्ण में भाईचारे के साथ मनाने लोगों से अपील कि हे, आइए जानते है नारायणपुर प्रखंड में कहा किस समय होगी बकरीद की नमाज,कोरीडीह वन, मोहडार, ईदगाह टोला महतोड़ीह, मुकुंदपुर हेठटोला,महतोड़ीह, पतरोडिह,चिहुटिया, चरकपाणी, पूर्णीघाटी, नावाडीह समेत प्रखंड भर के तमाम ईदगाह में अपने निर्धारित समय सुबह 6 से 7 बजे के बीच बकरीद कि नमाज अदा की जायेगी। बताते चलें कि ये पर्व पैगंबर हजरत इब्राहिम से ही कुर्बानी देने की प्रथा शुरू हुई थी। इस दिन नमाज अदा करने के बाद कुर्बानी दी जाती है। आमतौर पर बकरीद के दिन सुबह के समय नमाज जरूर अदा की जाती है। त्योहार को लेकर पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था का कड़ी इंतजाम किया है चप्पे चप्पे पर रखी जाएगी नजर।

Recent Posts

लावालौंग में पोस्ता व गांजा की खेती की रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

जागता झारखंड: बिनोद कुमार, चतरा जिला ब्यूरो चतरा : जिला के लावालौंग ब्लॉक में किसी… Read More

13 mins ago

मूसलाधार बारिश से गिरा मिट्टी का घर,परिवार हुआ बेघर

जागता झारखंड संवाददाता बिकाश कुमार यादव हंटरगंज/चतरा:- प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत डाहा पंचायत के ढेबो गांव… Read More

51 mins ago

डुको पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का हुआ आयोजन

जागता झारखंड संवाददाता बजरंग कुमार महतो:- घाघरा प्रखंड के डुको पंचायत में गुरुवार को आपकी… Read More

2 hours ago

सिमडेगा के कोलेबिरा प्रखंड में कौशल विकास संस्थानों का निरीक्षण, मुख्यमंत्री सारथी योजना की प्रगति का जायजा लिया गया

कोलेबिरा : श्रम अधीक्षक सह जिला कौशल पदाधिकारी पुनीत मिंज और यूएनडीपी जिला प्रोजेक्ट अस्सिटेंट… Read More

10 hours ago

चतरा एसपी बिकास कुमार पाण्डे ने पोस्ता व गांजा की खेती की रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का अयोजन में शामिल हुए

जगाता झारखंड: बिनोद कुमार, चतरा जिला ब्यूरो कुंदा (चतरा)। बुधवार को लावालौंग प्रखंड अंतर्गत कोलकोले… Read More

14 hours ago

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान ,

मनाया गया । उत्साहपूर्वक,सभी कर्मचारियों ने एक साथ स्वच्छता शपथ ग्रहण लिया एनटीपीसी में एक पेड़… Read More

22 hours ago