जन प्रतिनिधि होने के नाते आमजनों की सुधि लेना मेरा परम कर्तव्य – राजेश वर्मा, सांसद

अस्पताल में भर्ती रामानुज चौधरी से मिले खगड़िया सांसद राजेश वर्मा

ANA/S.K.Verma

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रामानुज चौधरी (खगड़िया, बिहार निवासी) स्थानीय सर गंगा राम अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती हैं। कई दिनों से इनका ईलाज चल रहा है, जिसमें परिजनों का पूर्ण रूपेण सहयोग निरंतर मिल रहा है। उक्त जानकारी मिलते ही खगड़िया लोक सभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित युवा सांसद राजेश वर्मा ने अपने सहयोगियों के साथ सर गंगा राम अस्पताल पहुंच कर अस्पताल में भर्ती भाजपा नेता रामानुज चौधरी से भेंट किया और हाल चाल पूछा। सांसद के साथ अस्पताल पहुंचने वालों में प्रमुख थे विष्णु वर्मा तथा पवन चौधरी आदि। मौक़े पर उपस्थित मीडिया से रामानुज चौधरी ने कहा राजेश वर्मा जैसे ऊर्जावान सांसद मे पूर्वजों का संस्कार है। आने वाले दिनों में खगड़िया लोक सभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास अवश्य होगा। वहीं, युवा सांसद राजेश वर्मा ने मीडिया से कहा हमारा परम कर्तव्य है कि जन प्रतिनिधि होने के नाते आम जनों की सुधि लें। मानवता का भी यही तकाजा है। सूचना मिलते ही हमने कई जरुरी कार्यों को छोड़ अपने अभिभावक रामानुज चौधरी से भेंट करने अस्पताल पहुंचा और उन्हें ढाढस बंधाया।

Recent Posts

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान ,

मनाया गया । उत्साहपूर्वक,सभी कर्मचारियों ने एक साथ स्वच्छता शपथ ग्रहण लिया एनटीपीसी में एक पेड़… Read More

7 hours ago

भागलपुर से जागता झारखंड संवाददाता सैयद रियाज अहमद भागलपुर 18 सितम्बर 2024, खेल विभाग, बिहार… Read More

7 hours ago

डुमरी में लगातार हो रही वारिश के कारण दर्जनों घर हुए ध्वस्त।

जागता झारखंड संवाददाता विक्की कुमार चैनपुर/गुमलाडुमरी (गुमला)। डुमरी प्रखंड के खेतली, मझगांव,उदनी सहित कई ग्राम… Read More

7 hours ago

भारी बारिश ने मचाई तबाही

जागता झारखंड नरेंद्र कुमार ब्यूरो लातेहारचंदवा । प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पिछले दिनों हुई मूसलाधार बारिश… Read More

7 hours ago

ट्रक व टोटो के बीच आमने सामने टक्कर से टोटो चालक सहित यात्री जख्मी

जागता झारखण्ड संवाददाता पाकुड़िया (पाकुड़) पाकुड़िया से दुमका जानेवाली पीडब्ल्यूडी मुख्य पथ पर  बालको गांव… Read More

7 hours ago

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम को लेकर बैठक  हुई

जागता झारखण्ड संवाददाता पिंटू कुमार मंडल हिरणपुर (पाकुड): राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर बुधवार… Read More

7 hours ago