गुलाम अहमद मीर के नेतृत्व क्षमता का लाभ अवश्य झारखंड को मिलेगा :सगीर अंसारी


तोपचांची/ धनबाद
झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के तौर पर जम्मू कश्मीर के पूर्व अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर को बनाए जाने पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष सह ऑल इंडिया मोमिन कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता सगीर अंसारी ने गुलाम अहमद मीर को मुबारकबाद दी, और कहा के गुलाम अहमद मीर के नेतृत्व क्षमता का लाभ झारखंड कांग्रेस को अवश्य मिलेगा। उन्होंने कहा कि गुलाम अहमद मीर संगठन को मजबूत करने में काफी सक्षम है और उनके कार्यकाल में जम्मू कश्मीर में कांग्रेस बूथ सत्ता तक काफी मजबूत स्थिति में आया। अब झारखंड को भी गुलाम अहमद मीर के सांगठनिक क्षमता का लाभ मिलेगा और गुला अहमद मीर के नेतृत्व में झारखंड कांग्रेस और मजबूत होगी।आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस मजबूत स्थिति में नजर आएगी और निश्चित तौर पर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस अधिकतर सीटों पर जीत हासिल करेगी। सगीर अंसारी ने आगे कहा के कांग्रेस के सिद्धांत को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर द्वारा प्रवक्ताओं का चयन किया गया है उन सभी को भी दिल से बधाई देता हूं। उन्होंने धनबाद के शमशेर आलम, खुर्शीद हसन रूमी आभा सिन्हा सहित अन्य को प्रवक्ता बनाए जाने पर दिली मुबारकबाद दी।

Recent Posts

नाला एवं चकनयापाड़ा में वार्षिक आमसभा आयोजित,मौजूद रहे विधानसभा अध्यक्ष

जागता झारखंड ब्यूरो संतोष कुमार जामताड़ा:- ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार आजीविका महिला संकुल स्तरीय… Read More

1 day ago

परिवर्तन संकल्प यात्रा की सफलता को लेकर भाजपा की हुई बैठक

जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा दुमका:- विधानसभा चुनाव की तैयारी के साथ साथ झारखंड सरकार को… Read More

1 day ago

करमाटांड़ आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक  स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड का वार्षिक आमसभा आयोजन किया गया

करमाटांड़ जागता झारखंड संवाददाता अशोक कुमार मंडल:- आज करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के पंचायत भवन में… Read More

1 day ago

जर्मन हैंगर पंडाल खोलने के दौरान लौहे का पीलर गिरने से एक मजदूर हुआ घायल

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- शुक्रवार को धेनुकडीह विधालय मैदान के समीप बीते दिनों आयोजित… Read More

1 day ago

डुगरूपाडा मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ फाईनल मैच, विस अध्यक्ष ने दोनों टीमों को किया पुरस्कृत आई

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा):- कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत डुगरूपाड़ा मैदान में  शुक्रवार को… Read More

1 day ago

बाबूपुर पंचायत भवन में पांच दिवसीय सब्जी एंव उद्यानिकी प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

मोहन मंडल जागता झारखंड कुंडहित(जामताड़ा): शुक्रवार को कुंडहित प्रखंड स्थित बाबुपुर पंचायत भवन में जिला… Read More

1 day ago