कुर्मीटॉड मे लाठी खेल प्रतियोगिता संपन्न



टुंडी विधानसभा क्षेत्र में खेल प्रतिभा की कमी नहीं इसे निखारने की आवश्यकता: माना पाठक
जागता झारखंड मोहम्मद सलाउद्दीन
तोपचांची/धनबाद
तोपचांची प्रखंड अंतर्गत लोकबाद पंचायत के कुर्मीटॉड के युवाओं द्वारा शानदार लाठी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें अतिथि के तौर पर झारखंड जनहित मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष आगामी विधानसभा चुनाव के भावी प्रत्याशी माना पाठक ने लाठी खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ फीता काटकर और लाठी खेल कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि टुंडी विधानसभा क्षेत्र में खेल प्रतिभा की कोई कमी नहीं है जरूरत इस बात की है कि खिलाड़ियों के प्रतिभा को निखारने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। उन्होंने आगे कहा कि टुंडी विधानसभा क्षेत्र के आम जनता के द्वारा जो मुझे स्नेह और प्यार मिल रहा है उसका मैं सदैव आभारी रहूंगा, और मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूं कि अगर मुझे आप लोगों ने सेवा करने का मौका दिया तो निश्चित तौर पर क्षेत्र का विकास किसे कहते हैं देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि आज भी टुंडी विधानसभा क्षेत्र के कई ऐसे इलाके हैं जहां पानी, बिजली, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य की बेहद कमी है इसे दूर करने के लिए मैं सदैव प्रयास रत रहा हूं और रहूंगा। इस अवसर पर माना पाठक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का आरंभ कराया। इस अवसर पर कुर्मीटाॅड के युवाओं द्वारा माना पाठक को पगड़ी बांधकर और माला पहनाकर गर्म जोशी से स्वागत किया गया। मौके पर मुरारी सिंह, मोहम्मद रिजवान अंसारी, मोहम्मद सद्दाम हुसैन, मोहम्मद आरिफ हुसैन, मोहम्मद मतीन अंसारी, मोहम्मद कमरुद्दीन अंसारी, मोहम्मद अलीमुद्दीन अंसारी, मोहम्मद रेहान फ़ज़ल, मोहम्मद दानिश अंसारी सहित बड़ी संख्या में गांव के लोग और आसपास के लोग उपस्थित थे। मंच का संचालन डॉक्टर अबुजर गफारी ने की। लाठी खेल प्रतियोगिता कमेटी के द्वारा बेहतर खेल का प्रदर्शन करने वाली टीम को सम्मानित भी किया गया।

Recent Posts

जुलूस ए मोहम्मदी मे मुस्लिम यूथ वेलफेयर सोसाइटी ने  पावरगंज चौक मे स्टाल लगा कर नबी के दीवानो का इस्तकबाल किया।

जागता झारखंड ब्यूरो चीफ  मीर उबैद उल्लाह  लोहरदगा लोहरदगा : हर साल की तरह इस… Read More

3 hours ago

कांग्रेस को मजबूत करते हुए सभी का सुख-दुख में साथ देना है कांग्रेस का मकसद महेंद्र

कांग्रेस को मजबूत करते हुए सभी का सुख दुःख में साथ देना है कांग्रेस का… Read More

3 hours ago

कत्ल की बढ़ती रफ्तार ने एक और युवक को कुचला।

जागता झारखंड जिला ब्यूरो गिरिडीह: तिसरी:मामला तिसरी प्रखंड के ग्राम पंचायत बेलवाना का है जहाँ… Read More

5 hours ago

लगातार मूसलाधार बारिश के बावजुद भी भारी तादाद में उमड़े आशिके रसूल,हर्षोल्लास से मनाया गया ईद मिलादुन्नबी।

जागता झारखण्ड ब्यूरो चीफ ज़फरुल हसन गिरिडीह जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश के… Read More

5 hours ago

गया वालों की मांग रेलवे ने कर दी पूरी, 426 करोड़ रुपये भी मिले; अब डालटनगंज तक नई रेल लाइन।

जागता झारखण्ड डेस्क पलामू। भारतीय रेलवे बिहार और झारखंड के बीच एक नई रेल लाइन… Read More

7 hours ago

हिसरी में बारह रबीउल अव्वल के मौके पर निकाला गया जुलुस-ए-मोहम्मदी

हुजूर की आमद के नारों से पूरा क्षेत्र रहा गुंजयमान रहमत की बारिश मे पूरे… Read More

8 hours ago